फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram Kamal and Rukmini Maitra invited to showcase Binodiini Ekti Natir Upakhyan at National School of Drama

Binodiini Ekti Natir Upakhyan: एनएसडी में दिखाई जाएगी 'बिनोदिनी', रुक्मिणी मैत्रा-राम कमल को मिला न्योता

Wed, 15 Jan 2025 03:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 Jan 2025 03:51 PM IST
सार

Binodiini Ekti Natir Upakhyan: निर्देशक राम कमल और रुक्मिणी मैत्रा को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में उनकी बंगाली फिल्म 'बिनोदिनी एकती नातिर उपाख्यान' को दिखाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Ram Kamal and Rukmini Maitra invited to showcase Binodiini Ekti Natir Upakhyan at National School of Drama
निर्देशक रामकमल, रुक्मिणी मैत्रा, 'बिनोदिनी' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अपने जमाने की दिग्गज अदाकारा और बंगाली थिएटर आर्टिस्ट बिनोदिनी दासी उर्फ नटी बिनोदिनी के जीवन पर बनी बंगाली फिल्म 'बिनोदिनी एकती नातिर उपाख्यान' को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में दिखाया जाएगा। एनएसडी में दिखाई जानी वाली यह पहली फिल्म है। नई दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ने इस बंगाली फिल्म के प्रमोशन के लिए इसे अपने यहां प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया है। 

विज्ञापन


What is AICWA: किसने बनाया कामगारों का ये जेबी संगठन, खुद अध्यक्ष के पास नहीं है संविधान और पंजीकरण की जानकारी

विज्ञापन

Ram Kamal and Rukmini Maitra invited to showcase Binodiini Ekti Natir Upakhyan at National School of Drama
रुक्मिणी मैत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

एनएसडी ने भेजा न्योता
इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक रामकमल मुखर्जी ने बनाया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्रा हैं। एनएसडी के डीन चित्तरंजन त्रिपाठी ने निर्देशक रामकमल और रुक्मिणी को बाकायदा निमंत्रण भेजा है। बंगाली क्षेत्रीय फिल्म के इतिहास में यह पहला निमंत्रण पत्र है, जो किसी बंगाली निर्देशक को एनएसडी ने भेजा है। इसमें लिखा है, 'राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की ओर से हमें छात्रों के साथ विशेष बातचीत के लिए निर्देशक रामकमल मुखर्जी और रुक्मिणी मैत्रा का स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है। बिनोदिनी दासी और बंगाल थिएटर की विरासत और जीवन को सिल्वर स्क्रीन पर लाने में आपकी पहल का जश्न मनाते हुए बतौर मुख्य अतिथि एनएसडी में आमंत्रित करते हुए हमे खुशी हो रही है'।

Oscar 2025: रद्द होगा ऑस्कर 2025? 96 साल में पहली बार कैंसिल होगी अवॉर्ड सेरेमनी, लॉस एंजिल्स की आग बनी वजह

Ram Kamal and Rukmini Maitra invited to showcase Binodiini Ekti Natir Upakhyan at National School of Drama
'बिनोदिनी एकती नातिर उपाख्यान' - फोटो : साभार-imdb

निर्देशक रामकल ने जताई खुशी
इस निमंत्रण को पाकर रामकमल मुखर्जी और रुक्मिणी मैत्रा की खुशी का ठिकाना नहीं। रामकमल मुखर्जी ने कहा, 'एनएसडी के छात्रों और शिक्षकों के साथ बातचीत करना मेरे और मेरी टीम 'बिनोदिनी एकती नातिर उपाख्यान' के लिए एक बड़ा सम्मान है'। वहीं, अभिनेत्री रुक्मिणी मैत्रा पहली बार एनएसडी जाएंगी। बता दें कि एनएसडी की स्थापना 1959 में हुई। बाद में यह स्वतंत्र स्कूल 1975 में बना। एनएसडी ने कई बड़े सितारे सिनेमा की दुनिया को दिए हैं। 

Until Dawn: जारी हुआ 'अनटिल डान' का पहला लुक, हॉरर और सस्पेंस से भरी है फिल्म की कहानी, जानें कब होगी रिलीज

विज्ञापन

Ram Kamal and Rukmini Maitra invited to showcase Binodiini Ekti Natir Upakhyan at National School of Drama
बिनोदिनी दासी - फोटो : सोशल मीडिया

कौन थीं बिनोदिनी दासी?
बिनोदिनी दासी फिल्मों के साथ-साथ बंगाली रंग-मंच का भी बड़ा नाम थीं। उन्होंने स्टेज पर कई चुनौतीपूर्ण किरदार अदा किए थे। वह अपने किरदारों के साथ प्रयोग करने में माहिर थीं। रंगमंच पर चैतन्य महाप्रभु का चरित्र निभाकर बिनोदिनी दुनिया भर में मशहूर हो गईं थीं। रंगमंच पर निभाई इस भूमिका ने बिनोदिनी दासी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिनोदिनी दासी ने महज 12 वर्ष की उम्र में अभिनय शुरू कर दिया था। उन्होंने  प्रमिला, सीता, द्रौपदी, राधा, आयशा, कैकेयी, मोतीबाई और कपालकुंडला समेत 80 से अधिक अहम किरदार अदा किए।

Juhi Babbar: 'मैं मुश्किल से सात साल की थी जब स्मिता जी...', पिता की दूसरी शादी पर बोलीं जूही बब्बर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed