{"_id":"6635e8ae6f953417af07dc03","slug":"ram-gopal-varma-said-he-did-not-felt-hrithik-roshan-will-be-a-star-no-one-signed-him-before-kaho-naa-pyaar-hai-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: राम गोपाल वर्मा को था ऋतिक की काबिलियत पर शक? बोले- मुझे नहीं लगा था वह स्टार बन पाएंगे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hrithik Roshan: राम गोपाल वर्मा को था ऋतिक की काबिलियत पर शक? बोले- मुझे नहीं लगा था वह स्टार बन पाएंगे
Sat, 04 May 2024 01:20 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 04 May 2024 01:20 PM IST
सार
मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। हालांकि, वह फिल्मों के अलावा अपने बयानों की वजह से भी काफी चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन को लेकर बयान दिया है।
विज्ञापन
राम गोपाल - ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कलाकारों में से एक हैं। अपने बेहतरीन अभिनय क्षमता के अलावा वह लुक्स और डांसिग स्किल्स के लिए भी जाने जाते हैं। लुक्स को लेकर तो उन्हें बॉलीवुड का ग्रीक गॉड भी कहा जाता है। हाल ही में, वह फिल्म 'फाइटर' में नजर आए थे। हालांकि, एक ऐसे भी फिल्म निर्देशक हैं, जिन्हें एक वक्त पर लगता था कि ऋतिक कभी स्टार नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन
'मुझे नहीं लगा था ऋतिक स्टार बनेंगे'
हाल ही में, निर्देशक राम गोपाल वर्मा के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड हुई थी। इस वीडियो में वह ऋतिक की डेब्यू फिल्म ''कहो ना प्यार है' पर बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, जब मैंने ऋतिक रोशन को देखा तो मुझे नहीं लगा था कि वह स्टार बन पांएगे। इंडस्ट्री के काफी लोगों ने भी नहीं सोचा था कि वह स्टार बन पाएंगे। इस वजह से ही उन्हें किसी ने साइन नहीं किया, जब तक 'कहो ना प्यार है' रिलीज नहीं हुई। हालांकि, जैसे ही वह सुपरस्टार बने सभी उनके पीछे भागने लगे। राम गोपाल वर्मा अपनी फिल्में 'सत्या', 'कौन', 'रंगीला', 'कंपनी', 'सरकार' आदि फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों के अलावा वह अपने बयानों के वजह से भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। बात करें राम गोपाल वर्मा के वर्क फ्रंट की तो वह इस साल कई फिल्मों में बतौर निर्माता और निर्देशक दिखेंगे। हाल में ही उनकी फिल्म 'व्योहम' रिलीज हुई थी। यह फिल्म आंध्र प्रदेश की राजनीति से प्रेरित थी।
विज्ञापन
Krrish 4: 'फाइटर' के बाद 'कृष 4' में फिर साथ काम करेंगे ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद! जानिए ताजा अपडेट
विज्ञापन
'वॉर 2' में आएंगे नजर
ऋतिक ने फिल्म 'कहो ना प्यार है' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। साल 2000 में आई इस फिल्म से अभिनेत्री अमीषा पटेल ने भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म का निर्माण और निर्देशन ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने किया था। यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म को कई अवॉर्ड भी मिले थे। 'कहो ना प्यार है' के बाद ऋतिक ने कई फिल्मों में काम किया। आज वह इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुके हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'फाइटर' में वह एक वायुसैनिक के किरदार में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 'वॉर' के दूसरे भाग में व्यस्त हैं। 'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपने पिता के साथ 'कृष' फ्रेंचाइजी के अगले भाग पर भी काम कर रहे हैं।
Anupam Kher: जूनियर एनटीआर से मिलकर गदगद हुए अनुपम खेर, 'वॉर 2' स्टार के नाम लिखा खास नोट