फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ram gopal varma reacted on arrest of Darshan Thoogudeepa in case of fan murder

Ram Gopal Varma: मर्डर केस में दर्शन की गिरफ्तारी पर रामगोपाल ने दी प्रतिक्रिया, सितारों की पूजा को ठहराया गलत

Thu, 13 Jun 2024 04:33 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 13 Jun 2024 04:33 PM IST
सार

कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को रेणुका स्वामी नाम के शख्स की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस घटना पर राम गोपाल वर्मा ने अपनी राय साझा करते हुए, अभिनेताओं को भगवान की तरह पूजने की प्रथा की आलोचना भी की है।

विज्ञापन
Ram gopal varma reacted on arrest of Darshan Thoogudeepa in case of fan murder
दर्शन थुगुदीपा और राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @darshanthoogudeepashrinivas और @rgvzoomin

विस्तार

कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा को रेणुका स्वामी नाम के शख्स की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अब फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने इस मामले पर अपनी राय साझा की है। बता दें कि दर्शन और उनकी करीबी दोस्त पवित्रा गौड़ा और 11 अन्य लोगों को 33 वर्षीय रेणुका स्वामी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। रेणुका स्वामी कथित तौर पर एक प्रशंसक था, जिसने पवित्रा को अपमानजनक संदेश भेजे थे। इस घटना ने पूरे मनोरंजन जगत को हिला के रख दिया है। 
विज्ञापन


सितारों को भगवान मानने का दुष्प्रभाव है ये घटना
राम गोपाल वर्मा ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा, ‘एक स्टार द्वारा अपने एक कट्टर प्रशंसक का इस्तेमाल दूसरे कट्टर प्रशंसक को मारने के लिए करना, जो उसके निजी जीवन में हस्तक्षेप कर रहा था, स्टार की भगवान की तरह पूजा करने के सिंड्रोम का एक उदाहरण है। प्रशंसक यह चाहते हैं कि उनके सितारे अपना जीवन किस तरह जिएं। यह उसी सिंड्रोम का दुष्प्रभाव है।’
विज्ञापन

Stars Bhojpuri Films: बॉलीवुड स्टार्स कर चुके हैं भोजपुरी सिनेमा में काम, धर्मेंद्र-हेमा का नाम भी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


पवित्रा को भेजता था आपत्तिजनक संदेश
चित्रदुर्ग के एक फार्मासिस्ट रेणुका स्वामी ने कथित तौर पर पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक संदेश भेजे थे। जिससे नाराज होकर दर्शन, पवित्रा और 11 अन्य लोगों ने उसका पता लगाया और उसे दर्शन के एक शेड में बेंगलुरु ले आए, जहां उसे बेल्ट और डंडों से पीटा गया। कथित तौर पर जब वह बेहोश हो गया तो उसे पास के एक नाले में फेंक दिया। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और जांच जारी है।

पहले भी आलोचना कर चुके हैं रामू
राम गोपाल वर्मा इससे पहले भी अभिनेताओं की पूजा करने को लेकर आलोचना कर चुके हैं। उन्होंने पवन कल्याण के प्रशंसकों और तेलुगु स्टार के प्रति प्रेम के नाम पर उनके द्वार किए जाने वाले कार्यों की आलोचना की है। इससे पहले भी कई बार बैनर लगाने और प्रशंसकों के बीच झगड़े के दौरान कई प्रशंसकों की जान जा चुकी है। हालांकि, सितारे अक्सर इन विवादों और मौतों को लेकर चुप्पी साधते हुए नजर आते हैं।
Pradeep K Vijayan Death: अपने घर पर मृत पाए गए साउथ अभिनेता प्रदीप के विजयन, जांच में जुटी पुलिस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed