Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह ने शेयर किया डीडीएलजे मूमेंट, बोलीं- पंजाब के खेतों में मिस नहीं कर सकते...
अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने पंजाब में दे दे प्यार दे 2 की शूटिंग के दौरान पंजाब के खेतों में ली गई अपनी फोटोज शेयर की हैं। इन फोटो में रकुल मस्ती भरे मूड में लग रही हैं। उनको मस्ती में देखकर प्रशंसकों ने भी उनकी तारीफ करना शुरू कर दिया है।
विस्तार
रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने डीडीएलजे मूमेंट को शेयर किया है। इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा,' मैं अपने डीडीएलजे मूमेंट को पंजाब के खेतों में जीने से नहीं चूकी'। इस पोस्ट में खेत के साथ रकुल ने अपने मेकअप रूम से मस्ती भरे पलों के फोटो भी शेयर किए हैं।
प्रशंसकों की आई ऐसी प्रतिक्रिया
रकुल प्रीत की इस पोस्ट पर प्रशंसकों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। एक प्रशंसक ने लिखा, 'आपके पोस्ट ने मेरा दिन बना दिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह, आपकी फोटो बहुत ही सुंदर है'। एक अन्य ने लिखा, "बहुत सुंदर और बेहद क्यूट" वहीं, एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की, "सुंदर दृश्य।" इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं रकुल प्रीत सिंह
बता दें कि फिल्म 'दे दे प्यार दे' साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, रकुल प्रीत सिंह को देखा गया था। इस फिल्म की दूसरी कड़ी में आर माधवन, अजय देवगन, रकुल प्रीत को देखा जाता था। रकुल प्रीत सिंह ने साल 2009 में एक कन्नड़ फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। साल 2013 में ‘यारियां’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले उन्होंने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने दे दे प्यार दे, रनवे 34, डॉक्टर जी, थैंक गॉड और छतरीवाली जैसी हिंदी फिल्मों में काम किया है।