फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakhi Sawant Health: Actress Tumour surgery is not drama Hospital confirmed Said She is getting Operated

Rakhi Sawant Health: आज होगी राखी की सर्जरी, अस्पताल ने की उनके भर्ती होने की पुष्टि, लोगों ने बताया था नाटक

Sat, 18 May 2024 11:40 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 18 May 2024 11:40 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर राखी की अस्पताल से तस्वीरें सामने आने के बाद कई लोगों का कहना था कि वह वाटक कर रही हैं। अब मुंबई के नक्षत्र मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने इस बात का खुलाया किया है कि वह कोई नाटक नहीं कर रही हैं। राखी वास्तव में भर्ती हैं।

विज्ञापन
Rakhi Sawant Health: Actress Tumour surgery is not drama Hospital confirmed Said She is getting Operated
राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ड्रामा क्वीन यानी कि राखी सावंत को हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहले बताया जा रहा था कि हार्ट संबंधी दिक्कतों के चलते वह अस्पताल में भर्ती हुईं। मगर बाद में उनकी बीमारी का पता चला। राखी के गर्भाशय में ट्यूमर है। सोशल मीडिया पर राखी की अस्पताल से तस्वीरें सामने आने के बाद कई लोगों का कहना था कि वह वाटक कर रही हैं। अब मुंबई के नक्षत्र मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ने इस बात का खुलाया किया है कि वह कोई नाटक नहीं कर रही हैं। राखी वास्तव में भर्ती हैं।

विज्ञापन

अस्पताल ने की सर्जरी की पुष्टि

मुंबई के नक्षत्र मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात इस बात की पुष्टि की कि राखी सावंत वहां पर भर्ती हैं। इसके साथ ही जानकारी दी कि आज शनिवार को दोपहर को उनकी सर्जरी होगी। अस्पताल की तरफ से कहा गया, शनिवार को राखी की सर्जरी हो रही है। उनका ऑपरेशन हो रहा है। गायनोलॉजिस्ट अभिनेत्री की जांच की जा रही हैं। 

विज्ञापन


Heeramandi: गजगामिनी वॉक के लिए 'बिब्बो जान' ने बढ़ाया था अपना वजन, भंसाली ने की अभिनेत्री के काम की प्रशंसा
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भाशय में ट्यूमर की नहीं दी जानकारी
इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, 'कृपया आगे के स्वास्थ्य अपडेट की जानकारी प्राप्त करने के लिए उनके परिवार या फिर दोस्तों के साथ संपर्क करें।' हालांकि अस्पताल ने राखी के गर्भाशय में ट्यूमर के बारे में कोई पुष्टि या जानकारी नहीं दी। उन्होंने केवल उनकी सर्जरी की जानकारी दी है। राखी को अस्पताल में देख उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं। साथ ही उनके जल्दी ठीक होने कि दुआ कर रहे हैं। 

पूर्व पति रितेश ने बताई ट्यूमर की बात
गौरतलब है कि इस हफ्ते की शुरुआत में राखी सावंत की अस्पताल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों को उनकी चिंता हो गई। वहीं कुछ लोगों ने उनकी इन तस्वीरों को पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए ड्रामा बताया। इसके बाद उनके पर्व पति रितेश राज सिंह ने इस पर बात करते हुए बताया कि कुछ टेस्ट के बाद डॉक्टरों को राखी के गर्भाशय में एक ट्यूमर का पता चला। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि राखी को कैंसर है। 

Sony Pictures: सोनी और पैरामाउंट ग्लोबल ने साइन किया नॉन डिस्क्लोजर एग्रीमेंट! साझेदारी के लिए उत्सुक है कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed