{"_id":"6704b32f4a260c65c00e5507","slug":"rajya-sabha-mp-ramdas-bandu-athawale-meets-bollywood-actor-govinda-at-his-residence-for-health-update-mumbai-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Govinda: राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने गोविंदा से उनके आवास पर की मुलाकात, स्वस्थ होने की कामना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Govinda: राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने गोविंदा से उनके आवास पर की मुलाकात, स्वस्थ होने की कामना
Tue, 08 Oct 2024 09:54 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 08 Oct 2024 09:54 AM IST
सार
राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा से जुहू स्थित आवास पर मुलाकात की और उनके जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन
रामदास अठावले-गोविंदा
- फोटो : एक्स - RamdasAthawal
विस्तार
राज्यसभा सांसद और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने अभिनेता और राजनेता गोविंदा से उनके जुहू स्थित घर पर मुलाकात की। गोविंदा ने पिछले सप्ताह एक दुर्घटना के दौरान अपने एक पैर में गोली मार ली थी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें 4 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। सभी के पसंसीदा अभिनेता गोविंदा के स्वस्थ का हालचाल पूछने के लिए सभी उनके घर पर उनसे मुलाकात कर रहे हैं। इसी बीच राज्यसभा सांसद रामदास अठावले ने भी गोविंदा से मुलाकात की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामकी की।
गोविंदा से मिले रामदास बंधु
रामदास बंधु ने गोविंदा से उनके जुहू स्थित आवास पर सात अक्तूबर को मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेता के साथ तस्वीरें भी साझा कीं। बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में अपने बेहतरीन और शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में हीरो नंबर 1 की छवि बना चुके गोविंदा के लिए सभी चिंतित हैं। प्रतिष्ठित भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले गोविंदा को मंगलवार, 1 अक्टूबर की सुबह अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से अपने पैर में गोली मारने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना सुबह 4:45 बजे हुई जब गोविंदा कोलकाता जाने वाली फ्लाइट की तैयारी कर रहे थे।
गोविंदा ने अस्पताल से छुट्टी मिलने पर किया सभी का धन्यवाद
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गोविंदा अब ठीक हैं और उन्होंने चिकित्सा कर्मचारियों, राजनेताओं, मीडिया और साथी कलाकारों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया, जो उनके स्वास्थ्य लाभ के दौरान उनके साथ थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना को याद करते हुए गोविंदा ने कहा, "थोड़ा गहरा लग गया था, लगा तब विश्वास नहीं हुआ, ऐसा लगा ये क्या हो गया। मैं सुबह करीब 4:45-5 बजे कोलकाता में एक शो के लिए निकल रहा था। उसी समय मेरी बंदूक गिर गई और गोली चल गई। मुझे झटका लगा और खून निकलता हुआ दिखाई दिया।" उन्होंने जोर देकर कहा कि इस दुर्घटना को किसी और चीज से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें गोविंदा को गलती से पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 4 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। सभी के पसंसीदा अभिनेता गोविंदा अब ठीक है लेकिन उनके शुभचिंतक उनसे लगातार उनके मुंबई में जुहू स्थित घर पर मिल रहे हैं और उनका हालचाल पूछ रहे हैं।

आज़, मुंबई में हिंदी फ़िल्मों के विख्यात अभिनेता #गोविंदा जी से जुहू स्थित उनके आवास पर भेंट कर उनकी कुशलता की जानकारी प्राप्त की एवं उनके शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। pic.twitter.com/6MApeQWzDE
— Dr.Ramdas Athawale (@RamdasAthawale) October 7, 2024