फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   rajvir jawanda last movie yamla after demise punjabi film release november 2025

निधन के बाद पर्दे पर आखिरी बार दिखेंगे पंजाबी गायक राजवीर जवंदा, फिल्म 'यमला' की रिलीज डेट आई सामने

Sat, 08 Nov 2025 03:40 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sat, 08 Nov 2025 03:40 PM IST
सार

Rajvir Jawanda Movie Yamla Release Date: पंजाबी गायक और सिंगर राजवीर जवंदा की आखिरी फिल्म यमला की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। निधन के करीब एक महीने बाद सिंगर की फिल्म की डीटेल सामने आई हैं।

विज्ञापन
rajvir jawanda last movie yamla after demise punjabi film release november 2025
राजवीर जवंदा - फोटो : एक्स

विस्तार

दिवंगत पंजाबी गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा की आखिरी फिल्म 'यमला' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। यह फिल्म 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसके साथ जुड़ी हैं कई बड़ी फिल्मी हस्तियां और प्रोडक्शन हाउस। अभिनेता के निधन के करीब एक महीने बाद अब उनकी फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर आखिरी बार दिखेंगे राजवीर
मशहूर गायक और अभिनेता राजवीर जवंदा, जिन्होंने अपनी आवाज और अभिनय से लाखों दिलों में जगह बनाई, भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी आखिरी फिल्म ‘यमला’ इस नवंबर दर्शकों को उस कलाकार से फिर एक बार जोड़ देगी, जिसने अपने दम पर लाखों-करोड़ों फैस का दिल जीता था।

फिल्म की डीटेल्स आईं सामने
इसे गोल्ड ब्रिज फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट ने प्रस्तुत किया है, जबकि निर्देशन किया है राकेश मेहता ने। फिल्म का निर्माण बैली सिंह काकर ने किया है और इसके विश्वव्यापी वितरण का जिम्मा पैनॉरमा स्टूडियोज और आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स ने संभाला है। इस फिल्म के साथ ही राजवीर जवंदा की शानदार सिनेमाई यात्रा हमेशा के लिए अमर हो जाएगी।


यह खबर भी पढ़ें: बॉलीवुड-साउथ की धुरंधर फिल्मों पर भारी पड़ी हॉलीवुड की 'प्रेडेटर बैडलैंड्स', शुक्रवार को की सबसे ज्यादा कमाई

फिल्म में उनके साथ नजर आएंगी नवनीत कौर ढिल्लों, जो राजवीर के साथ पहली और आखिरी बार ही स्क्रीन साझा कर रही हैं। इसके अलावा, दर्शकों को हंसाने और रुलाने का जिम्मा उठाया है जाने-माने अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी और धीरेज कुमार ने। इन सभी कलाकारों ने फिल्म में राजवीर की उपस्थिति को भावनात्मक रूप से जीवंत बताया है।

राजवीर का एक्सीडेंट के बाद निधन
राजवीर जवंदा 27 सितंबर 2025 को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बड्डी इलाके में बाईक दुर्घटना का शिकार हुए थे, जब उनकी मोटरसाइकल अनियंत्रित होकर स्ट्रे सींग वाले पशुओं से टकरा गई थी। हादसे में उन्हें गंभीर सिर और रीढ़ की चोटें आई थीं। उसी दिन उन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 11 दिनों तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहने के बाद उन्होंने 8 अक्टूबर 2025 को मोहाली में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से अपनी अंतिम सांसे लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed