फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajpal Yadav Shared Late comic actor filmmaker Charlie Chaplin Popular quote Related to crying In rain

'मुझे बारिश में घूमना पसंद है, ताकि कोई मुझे रोते हुए न देख सके'; राजपाल यादव को क्यों याद आए चार्ली चैप्लिन?

Sat, 04 Jul 2026 06:53 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 04 Jul 2026 06:53 PM IST
सार

Rajpal Yadav: मुंबई में मानसून की दस्तक के बाद घनघोर बारिश हो रही है। इस बीच राजपाल यादव को चार्ली चैप्लिन याद आए हैं। राजपाल ने दिवंगत महान कॉमेडियन और फिल्ममेकर का एक बेहद चर्चित कोट साझा किया है।

विज्ञापन
Rajpal Yadav Shared Late comic actor filmmaker Charlie Chaplin Popular quote Related to crying In rain
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial

विस्तार

अक्सर कहा जाता है कि जिंदगी में सब दिन एक जैसे नहीं होते। हंसने के मौके आते हैं, तो कभी उतार-चढ़ाव भी होते हैं। रोना भी आता है। मगर, रोने को कमजोरी मान लिया जाता है। इसलिए, अक्सर लोग अपने आंसू छिपाते हैं और अकेले में रोते हैं। हास्य अभिनेता चार्ली चैप्लिन रोने के लिए बारिश का सहारा देखा करते थे। आज उनकी कही एक बात राजपाल यादव ने कही है।

विज्ञापन

Rajpal Yadav Shared Late comic actor filmmaker Charlie Chaplin Popular quote Related to crying In rain
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial

राजपाल यादव ने साझा की चार्ली चैप्लिन की ये बात
अभिनेता राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। वे छाता लगाकर मुंबई की बारिश का दीदार करते दिख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने चार्ली चैप्लिन का कोट लिखा है, जो इस तरह है, 'मुझे हमेशा बारिश में घूमना पसंद है, ताकि कोई मुझे रोते हुए न देख सके'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajpal Yadav Shared Late comic actor filmmaker Charlie Chaplin Popular quote Related to crying In rain
राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial

बोले- ' कुछ दर्द लफ्जों में बयां नहीं हो सकते'
राजपाल यादव ने आगे लिखा है, 'मैं ये बात बिल्कुल मानता हूं कि रोना कमजोरी की निशानी नहीं होती। पर हर इंसान की जिंदगी में ऐसा वक्त आता है, जब वो बस यही चाहता है कि कोई उसके आंसू न देख पाए, क्योंकि कुछ दर्द ऐसे होते हैं जो लफ्जों में बयां नहीं किए जा सकते। सिर्फ महसूस किए जाते हैं। शायद इसलिए बारिश सिर्फ मौसम नहीं, उन एहसासों को छुपा लेने का सहारा बन जाती है, जिन्हें हम दुनिया से छुपाकर रखना चाहते हैं'।

विज्ञापन

नेटिजंस ने की तारीफ
चर्चित एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। कोई उन्हें शानदार अभिनेता बता रहा है तो कोई उन्हें सम्मान दे रहा है। लोग लिख रहे हैं, 'आप दिल के बहुत अच्छे हैं। इसलिए हम आपके जबरा फैन हैं'। राजपाल यादव के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों उन्हें फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed