{"_id":"6627bb9560fa4ce71d09324a","slug":"rajkumar-santoshi-daughter-tanisha-santoshi-will-be-seen-in-upcoming-romantic-comedy-produced-by-vishal-rana-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tanisha Santoshi: बॉलीवुड में जलवा बिखेरेंगी राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tanisha Santoshi: बॉलीवुड में जलवा बिखेरेंगी राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू
Tue, 23 Apr 2024 07:16 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Tue, 23 Apr 2024 07:16 PM IST
सार
तनीषा संतोषी निर्देशक राजकुमार संतोषी की लाडली बेटी हैं। जल्द ही तनीषा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तनीषा एक रोमांटिक कॉमेडी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं।
विज्ञापन
तनीषा संतोषी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा संतोषी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि तनीषा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तनीषा किसी बड़े बॉलीवुड स्टार के साथ काम करने जा रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर तनीषा को बॉलीवुड में कौन लॉन्च करने जा रहा है।
रोमांटिक फिल्म से करेंगी आगाज
तनीषा संतोषी निर्देशक राजकुमार संतोषी की लाडली बेटी हैं। जल्द ही तनीषा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तनीषा एक रोमांटिक कॉमेडी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। वहीं सूत्रों की मानें तो तनीषा के अपोजिट किसी बड़े स्टार को साइन करने की बात चल रही है। तनीषा की इस फिल्म का निर्माण किसी और ने नहीं बल्कि विशाल राणा ने किया है।
Jai Hanuman Poster: आग उगलते ड्रैगन के आगे गदा लिए खड़े हैं बजरंगबली, नया पोस्टर देख फैंस बोल उठे 'जय हनुमान'
विज्ञापन
तनीषा हैं काफी उत्साहित
राजकुमार संतोषी पिछले कुछ दिनों से अपनी आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा एक साथ नजर आने वाले हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि उनकी बेटी तनीषा भी बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने को तैयार हैं। हालांकि अभी इस पर राजकुमार संतोषी ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
असली प्रेम कहानी पर आधारित हैं ये सुपरहिट फिल्में
तनीषा आई थीं रणबीर के साथ नजर
तनीषा संतोषी पिछले महीने रणबीर कपूर के साथ एक विज्ञापन में काम करती नजर आई थीं। तनीषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'पिछले पंद्रह साल से मैं आपको पसंद करती आई हूं। मुझे याद है आपको पहली बार मैंने 'अजब प्रेम की गजब कहानी' की सेट पर देखा था और तब से अब तक आपके हर काम को पसंद करती आई हूं। आज आपके साथ इस विज्ञापन में काम करके मुझे काफी अच्छा लग रहा है'।