फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajinikanth and Lokesh Kanagaraj upcoming movie titled coolie teaser out

Rajinikanth: ‘कुली’ से एक्शन का धमाका करने को तैयार रजनीकांत, टीजर ने बढ़ाई प्रशंसकों के दिल की धड़कन

Mon, 22 Apr 2024 08:07 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 22 Apr 2024 08:07 PM IST
सार

दक्षिण भारत के सुपरस्टार रजनीकांत की 171वीं फिल्म का टाइटल सामने आ गया है। निर्माताओं ने फिल्म की पहली झलक साझा की है।

विज्ञापन
Rajinikanth and Lokesh Kanagaraj upcoming movie titled coolie teaser out
रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म देखने के लिए उनके प्रशंसक हमेशा बेकरार रहते हैं। अभिनेता के देश-विदेश में करोड़ो प्रशंसक हैं। बहुत दिनों से वो रजनीकांत को निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ किसी फिल्म में काम करते हुए देखना चाहते थे। पिछले साल सितंबर में उनकी उम्मीदें पूरी होते हुई दिखीं। अभिनेता की निर्देशक के साथ फिल्म की घोषणा हुई और उसकी शूटिंग भी शुरू हो गई। अब उसी फिल्म की पहली झलक सामने आ चुकी है। निर्माताओं ने फिल्म के शीर्षक का भी खुलासा किया है। 
विज्ञापन



टीजर आया सामने
रजनीकांत की फिल्म का टीजर सामने आ चुका है। टीजर ने अभिनेता के प्रशंसकों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। फिल्म के टीजर में रजनीकांत बॉसी लुक में नजर आ रहे हैं। वह जबर्दस्त एक्शन करते हुए दिख रहे हैं। तीन मिनट के इस टीजर में फैंस को सिर्फ अभिनेता का एक्शन देखने को मिला है। टीजर के अंत में फिल्म का टाइटल ‘कुली’ दिया गया है।
विज्ञापन

Shirsha Guha: इतनी हंसी उड़ाई कि अब हिंदी बोलने की हिम्मत नहीं होती, ‘दो और दो प्यार’ की निर्देशक का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lokesh Kanagaraj (@lokesh.kanagaraj)





चार भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
रजनीकांत की 171वीं बहुप्रतक्षित फिल्म चार भाषाओं मे रिलीज की जाएगी। फिल्म को तमिल, तेलुगु, हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का प्रोडक्शन ‘सन पिक्चर्स’ के बैनर तले हुआ है।


पहली बार साथ आए रजनीकांत और लोकेश कनगराज 
यह पहली बार है जब लोकेश कनगराज और रजनीकांत एक साथ नजर आ रहे हैं। इससे पहले लोकेश विजय के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। फिल्म के बाकी स्टारकॉस्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Deadpool & Wolverine: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जैकमैन और रेनॉल्ड्स की जोड़ी ने बिखेरा जलवा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed