फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajesh Khanna old video getting viral where he is talking to Twinkle Khanna for son in law akshay kumar

Rajesh Khanna: 'हेरा-फेरी वाला आदमी है वो', अपने दामाद अक्षय कुमार के बारे में कुछ ऐसे थे राजेश खन्ना के ख्याल

Mon, 06 May 2024 06:45 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 06 May 2024 06:45 PM IST
सार

अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना की लाडली बेटी हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'हमारे जमाई राजा काफी चंचल किस्म के इंसान हैं।

विज्ञापन
Rajesh Khanna old video getting viral where he is talking to Twinkle Khanna for son in law akshay kumar
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर जोड़ियों में से एक है। दोनों को बॉलीवुड में पॉवर कपल के रूप में भी जाना जाता है। वहीं जब ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी का फैसला लिया था तब अभिनेत्री के पिता राजेश खन्ना ने कई बातें कही थीं। सोशल मीडिया पर इन दिनों राजेश खन्ना का वह पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं आखिर क्या ख्याल रखते थे दिवंगत अभिनेता अपने दामाद के बारे में -- 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MissMalini (@missmalini)




'हेरा-फेरी' वाला आदमी है... 
अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना की लाडली बेटी हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना मजाकिया अंदाज में कहते हैं, 'हमारे जमाई राजा काफी चंचल किस्म के इंसान हैं। वे इस उमर में बहुत गाने गाते नजर आते हैं। कभी वे भूल-भुलैया करते हैं तो कभी वे 'हेरा फेरी' करते दिखाई देते हैं। वे 'हेरा फेरी' करने में माहिर हैं'।  

Vettaiyan: फिर सोशल मीडिया पर छाई बिग बी-रजनीकांत की तस्वीर, अदालत में नजर आए दोनों दिग्गज सितारे

लगाम खींच कर रखने की दी हिदायत 
दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैंने अपनी बेटी टीना से कहा कि देखो टीना बाबा अक्षय की लगाम खींच कर रखना, लेकिन इतना भी नहीं की लगाम टूट जाए। इस पर नजर बनाए रखना'। राजेश खन्ना ये बातें मजाकिया अंदाज में कहते हैं। वे अपनी बेटी ट्विंकल खन्ना को टीना बाबा कहकर बुलाते थे। 

इस फिल्म के सीक्वल में काम करना चाहती हैं प्रीति, किया खुलासा

2001 में ट्विंकल और अक्षय शादी के बंधन में बंधे 
साल 2001 में ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार शादी के बंधन में बंधे थे। तब से लेकर अबतक दोनों प्यार से एक-दूसरे के संग जिंदगी बिता रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा भी था कि ट्विंकल खन्ना उनकी सबसे अच्छी दोस्त हैं। उन्होंने जिंदगी में हमेशा उन्हें संभाला है। अक्षय खुद को खुशनसीब मानते हैं कि ट्विंकल खन्ना उनकी जीवनसंगनी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed