{"_id":"66cec354bf4a5feb3909fab3","slug":"rajadhiraaj-love-life-leela-writer-prasoon-joshi-responded-on-not-being-active-for-writing-in-bollywood-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prasoon Joshi: प्रसून जोशी ने की लंबे समय बाद वापसी, 'राजाधिराज: लव, लाइफ, लीला' में लिखे हैं 20 ओरिजिनल गानें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Prasoon Joshi: प्रसून जोशी ने की लंबे समय बाद वापसी, 'राजाधिराज: लव, लाइफ, लीला' में लिखे हैं 20 ओरिजिनल गानें
Wed, 28 Aug 2024 11:57 AM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:57 AM IST
सार
मशहूर गीतकार प्रसून जोशी लंबे समय बाद 'राजाधिराज: लव, लाइफ, लीला' के साथ बतौर गीतकार और लेखक वापसी कर रहे हैं। मशहूर गीतकार ने फिल्मों से इतने समय तक दूरी बनाए रखने को लेकर बात की है।
विज्ञापन
प्रसून जोशी
- फोटो : इंस्टाग्राम @prasoonjoshilive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार और लेखन प्रसून जोशी लंबे समय से बॉलीवुड से दूर थे। उन्होंने आखिरी बार साल 2019 की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी के लिए गीत लिखे थे। हाल ही में उनसे पूछा गया कि वह इतने समय से बॉलीवुड से दूर क्यों रहे, जिस पर उन्होंने खुल कर जवाब दिया है। गीतकार ने कहा, “मैं केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष के पद पर था, मैंने इस पद की जिम्मेदारी ली थी और उस समय मेरे सामने कई चुनौतियां थीं। मेरी सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की मांग थी कि मैं प्रमाणित किए जाने वाले काम से एक निश्चित दूरी बनाए रखूं ताकि मैं निष्पक्ष रह सकूं।"
जटिल और कम खोजे गए विषयों में आता है आनंद
मशहूर गीतकार ने बताया कि अपने पद की ईमानदारी की वजह से उन्हें अपने काम पर कुछ समय के लिए विराम लगाना पड़ा। अभिनेता ने लेखन का जिक्र करते हुए आगे कहा कि अब वह धीरे-धीरे उस चीज की तरफ फिर से बढ़ रहे हैं, जो उन्हें पसंद है। कई फिल्मों के लिए गीत और पटकथा लिखने वाले जोशी ने हाल ही में लेखन के एक नए आयाम में कदम रखा है। उन्होंने संगीतमय शो 'राजाधिराज: लव, लाइफ, लीला' लिखा है। इसे उन्होंने काफी चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "मैंने कॉलेज जीवन में कई नाटक लिखे थे, लेकिन इस अनुभव ने आत्मा को समृद्ध किया।" उन्होंने आगे कहा कि वह हमेशा जटिल, कम खोजे गए विषयों पर मेहनत करने में विश्वास करते हैं। उन्हें खेल पर आधारित बायोपिक, कविता विज्ञापन, गाने, फिल्म स्क्रिप्ट, संगीत और थिएटर, ये सारी चीजें आकर्षित करती हैं।
नए अंदाज में दिखे अभिषेक, फैंस ने पूछा- क्या यह किंग के लिए है?
विज्ञापन
नए गानों, वेब सीरीज और किताब पर कर रहे हैं काम
पद्मश्री से सम्मानित किए जा चुके लेखन ने कहा कि सेंसर बोर्ड प्रमुख और एक लेखक के रूप में दोनों के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, “सीबीएफसी अपनी जिम्मेदारियों और चुनौतियों के साथ आया था। मैंने उस समय इस भूमिका को हां की थी, जब प्रमाणन संस्था की चारों ओर आलोचना हो रही थी। मैंने कलात्मक स्वतंत्रता और सामाजिक संवेदनाओं के बीच संतुलन बनाने के लिए, जितना हो सकता था सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की, चाहे वह डिजिटलीकरण हो या प्रक्रियाओं को सुचारू बनाना।" हालांकि, अब वह बतौर गीतकार नई शैलियों की खोज कर रहे हैं और कुछ नए संगीत, वेब सीरीज और किताब पर काम कर रहे हैं।
Shraddha Kapoor Marriage: जब श्रद्धा ने शादी को लेकर बताई थी दिल की बात, जानिए कैसे रहेंगी अपने हमसफर के साथ
उनके नए म्यूजिकल में हैं 20 ओरिजिनल गानें
पुराने गानों को वापस से नए फ्लेवर के साथ परोस देने को लेकर भी उनसे बात की गई। उन्होंने कहा कि पुराने गानों का हमेशा दिल में स्थान होता है, लेकिन हमें नए काम की भी जरूरत है। दर्शकों को भी बेहतर गुणवत्ता वाले लेखन की मांग करने जरूरत है। 'राजाधिराज: लव, लाइफ, लीला' को लेकर उन्होंने कहा कि एक पटकथा, संवाद और गीत लेखक के रूप में, यह दर्शकों के दिलों से जुड़ने की एक चुनौती और एक अनूठा अवसर था। उन्होंने बताया है कि इसमें लगभग 20 ओरिजिनल गाने हैं।
Vijay Varma: विजय वर्मा ने बिग बी को बताया मददगार, कहा- सेट पर आकर सभी लोगों को देते हैं समय