फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rajadhiraaj Love Life Leela won the hearts of the audience KokilaBen Ambani reached to watch the finale show

Rajadhiraaj- Love Life Leela: 'राजाधिराज' ने जीता दर्शकों का दिल, फिनाले शो देखने पहुंचीं कोकिलाबेन अंबानी

Thu, 05 Sep 2024 09:21 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 05 Sep 2024 09:21 PM IST
सार

मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी को हाल ही में संगीतमय शो 'राजाधिराज: लव लाइफ लीला' के फिनाले में शामिल होते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। 

विज्ञापन
Rajadhiraaj  Love Life Leela won the hearts of the audience KokilaBen Ambani reached to watch the finale show
कोकिलाबेन अंबानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

धनराज नाथवानी की ओर से परिकल्पित श्री कृष्ण पर दुनिया का पहला मेगा संगीतमय शो 'राजाधिराज: लव लाइफ लीला' का फिनाले शो 5 सितंबर को आयोजित हुआ। इस शो में शामिल होने के लिए मुकेश और अनिल अंबानी की मां कोकिला बेन भी पहुंचीं। 

विज्ञापन

शो देखने पहुंचीं कोकिला बेन

सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें कोकिला बेन को कार्यक्रम में शामिल होते हुए देखा जा सकता है। राजाधिराज शो 31 अगस्त से शुरू हुआ। वहीं, आज यानी 5 सितंबर को इसका फिनाले शो था। इस शो ने सभी आयु समूहों के दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। कार्यकारी निर्माता भूमि नाथवानी और निर्देशक श्रुति शर्मा ने इस शो का निर्माण किया, जिसमें शानदार दृश्यों और मनोरम संगीत के साथ दर्शकों को समृद्ध कहानी का सहज मिश्रण भी देखने को मिला।

विज्ञापन

दर्शकों को खूब पसंद आया शो

बता दें कि  दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद निर्माताओं ने इसे 5 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया था। शो के जरिए श्री कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं का शक्तिशाली चित्रण, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को खूब पसंद आया है। इसे प्रसून जोशी ने लिखा है। वहीं, इसके दिल छू लेने वाले संगीत को सचिन-जिगर ने मिलकर तैयार किया है। साथ ही, बर्टविन डिसूजा और शम्पा गोपीकृष्ण की शानदार कोरियोग्राफी ने कहानी को जीवंत किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सितारों ने भी की तारीफ

ओमंग कुमार के शानदार सेट डिजाइन और नीता लुल्ला द्वारा तैयार की गई वेशभूषा ने इस संगीतमय शो की भव्यता में चार चांद लगाए हैं। हाल ही में आमिर खान, हेमा मालिनी, रवीना टंडन, शंकर महादेवन, करिश्मा कपूर, जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर और अनन्या पांडे जैसी कई हस्तियों ने इस शो की जमकर तारीफ भी की थी।

Arslan Goni: 'आप कुछ ऐसा कर रहे, जिससे किसी को ठेस नहीं पहुंच रही', सुजैन के साथ अपने रिश्ते पर बोले अर्सलान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed