Rahul Deshpande-Neha Divorce: पत्नी नेहा से अलग हुए सिंगर राहुल देशपांडे, 17 साल की शादीशुदा जिंदगी का हुआ अंत
Rahul Deshpande-Neha Parted Ways: सिंगर राहुल देशपांडे और उनकी पत्नी नेहा देशपांडे की राहें जुदा हो गई हैं। कपल ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया है। सेपरेशन की खबर राहुल देशपांडे ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर सिंगर राहुल देशपांडे और उनकी पत्नी नेहा देशपांडे की राहें अलग हो गई हैं। कपल ने 17 साल की शादीशुदा जिंदगी को खत्म कर अलग-अलग रहने का फैसला किया है। राहुल ने सोशल मीडिया पर यह खबर साझा करते हुए फैंस से निजता का सम्मान रखने की अपील की है।
सितंबर 2024 में कानूनी तौर पर हुआ सेपरेशन
राहुल देशपांडे ने आज मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'डियर फ्रेंड्स, आप सभी अपने-अपने तरीके से मेरी यात्रा का एक सार्थक हिस्सा रहे हैं और इसीलिए मैं आपके साथ एक निजी और महत्वपूर्ण अपडेट साझा करना चाहता हूं। आप में से कुछ लोगों के साथ यह खबर मैं पहले ही साझा कर चुका हूं। 17 साल की शादीशुदा जिंदगी और अनगिनत यादगार यादों के बाद नेहा और मैं आपसी सहमति से अलग हो गए हैं और स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जारी रखेंगे। सितंबर 2024 में हमारा लीगल सेपरेशन आपसी सहमति से हो गया।
मिलकर करेंगे बिटिया की परवरिश
राहुल ने आगे लिखा है, 'इस अपडेट को साझा करने से पहले मैंने इस बदलाव को निजी तौर पर समझने और यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ समय लिया कि सब कुछ सोच-समझकर किया जाए, खासकर हमारी बेटी रेणुका के हितों को ध्यान में रखते हुए। वह मेरी पहली प्राथमिकता है। मैं नेहा के साथ बेशुमार प्यार, सहयोग और स्थिरता के साथ बिटिया कि परवरिश के लिए प्रतिबद्ध हूं।
पेरेंट्स के रूप में बॉन्डिंग रहेगी बरकरार
पोस्ट में आगे लिखा है, 'हालांकि, यह हमारे लिए निजी रूप से एक नया अध्याय है। माता-पिता के रूप में हमारा बॉन्ड और एक-दूसरे के प्रति हमारा सम्मान अभी भी मजबूत है। इस दौरान हमारी निजता और निर्णय के प्रति आपकी समझ और सम्मान के लिए मैं सचमुच आभारी हूं। प्यार और आभार के साथ, राहुल'।
View this post on Instagram