फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raftaar aka Dilin nair Marries Manraj Jawanda see First wedding Photo Of Couple

Raftaar Wedding: मशहूर रैपर रफ्तार ने मनराज जवंदा से की शादी, पहली तस्वीर आई सामने

Fri, 31 Jan 2025 10:48 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 31 Jan 2025 10:48 AM IST
सार

Raftaar Wedding: रैपर रफ्तार शादी के बंधन में बंध गए हैं। सोशल मीडिया पर एक फैन ने हाल ही में उनकी शादी की तस्वीर साझा की है।
 

विज्ञापन
Raftaar aka Dilin nair Marries Manraj Jawanda see First wedding Photo Of Couple
रफ्तार, मनराज जवंदा - फोटो : एक्स

विस्तार

रैपर दिलिन नायर उर्फ रफ्तार ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने ने शुक्रवार (31 जनवरी) को फैशन स्टाइलिस्ट और अभिनेत्री  मनराज जवंदा से शादी कर ली। उनकी शादी में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी रही। रफ्तार और मनराज के पारंपरिक शादी समारोह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

विज्ञापन

Deva: देवा में पुलिस अधिकारी बने शाहिद कपूर, सलमान से लेकर आमिर तक, बड़े पर्दे पर वर्दी पहन चुके हैं ये सितारे

विज्ञापन

पहली तस्वीर आई सामने

इस नई शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर एक फैन ने साझा की है। तस्वीर में रफ्तार और मनराज  एक-दूसरे को प्यार से देख रहे हैं, जबकि उनके आस-पास उनके प्रियजन मौजूद हैं। यह विवाह एक दक्षिण भारतीय पारंपरिक समारोह के अनुसार संपन्न हुआ।
K.N Singh: खौफ ऐसा कि इन्हें दरवाजे पर खड़ा देख अंदर भागी महिला, राज कपूर से लेकर धर्मेंद्र तक से दुश्मनी ली


 

हल्दी-संगीत के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल

शादी की तस्वीरों और वीडियोज के साथ-साथ उनके प्री-वेडिंग कार्यक्रमों की भी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्रशंसक रफ्तार और मनराज को बधाई दे रहे हैं। साथ ही, इस नए जोड़े को शुभकामनाएं भेज रहे हैं। 31 जनवरी को रफ्तार और मनराज के हल्दी और संगीत समारोह का एक वीडियो भी सामने आया। एक और वायरल वीडियो में दोनों 'सपने में मिलती है' गाने पर नाचते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

पहली पत्नी से हाे चुका है तलाक

इससे पहले रफ्तार ने साल 2016 में कोमल वोहरा से शादी की थी, लेकिन यह शादी कुछ वर्ष ही चल सकी।। दोनों की शादी से पहले पांच साल का रिलेशनशिप था। रफ्तार अपने शानदार रैप स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत अंडरग्राउंड हिप-हॉप ग्रुप 'माफिया मुंडीर' से की थी। इसके बाद उन्होंने एक सोलो आर्टिस्ट के रूप में भी खुद को स्थापित किया और 'स्वैग मेरा देसी', 'धाकड़' (फिल्म 'दंगल' का गाना) और 'बेबी मारवाके मानेगी' जैसे हिट गाने दिए।

बतौर जज भी आ चुके हैं नजर

रफ्तार ने रियलिटी शोज जैसे 'एमटीवी हसल' में जज के रूप में भी काम किया। जहां वे उभरते हुए हिप-हॉप आर्टिस्ट्स के मेंटर रहे। संगीत के अलावा रफ्तार ने बॉलीवुड और इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट्स के साथ भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। वह 'रोडीज' के कुछ सीजन्स में गैंंग लीडर के तौर पर भी नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed