फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ashish Chanchlani and actress Elli AvRam confirm dating with an adorable post write Finally

Ashish Chanchlani: आशीष चंचलानी ने एली अवराम संग कंफर्म किया रिश्ता? यूजर्स बोले- कमबैक से पहले कमबैक कर लिया

Sat, 12 Jul 2025 02:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 12 Jul 2025 02:46 PM IST
सार

Ashish Chanchlani Elli AvRam: आशीष चंचलानी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने एली अवराम को गोद में उठाया है। एली अवराम ने अपने हाथ में फूल लिया है। दोनों मुस्कुरा रहे हैं। 

विज्ञापन
Ashish Chanchlani and actress Elli AvRam confirm dating with an adorable post write Finally
आशीष चंचलानी, एली अवराम - फोटो : इंस्टाग्राम @ashishchanchlani

विस्तार

आशीष चंचलानी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने एली अवराम को गोद में उठाया है। एली अवराम ने अपने हाथ में फूल लिया है। दोनों मुस्कुरा रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए आशीष चंचलानी ने कैप्शन में लिखा है 'फाइनली'। तस्वीर देखने के बाद लोगों ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ashish Chanchlani (@ashishchanchlani)


क्या आशीष ने किया रिश्ते का एलान?
आशीष चंचलानी की पोस्ट से ऐसा लगता है कि दोनों ने आखिरकार सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है और दिल को छू लेने वाले अंदाज में अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है। हालांकि आशीष ने इस बात का जिक्र नहीं किया है कि वह एली के साथ अपने रिश्ते को कंफर्म कर रहे हैं। हो सकता है कि वह किसी फिल्म में एक साथ काम करने वाले हों। बहरहाल उनकी तस्वीरों पर यूजर्स ने बधाई देनी शुरू कर दी है।

यूजर्स ने लगाए कयास
आशीष चंचलानी की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है। अभिनेता नील नितन मुकेश ने पोस्ट पर दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। करिश्मा शर्मा ने लिखा है 'हे भगवान, शुभकामनाएं।' एक यूजर ने लिखा है 'कमबैक से पहले कमबैक कर दिया भाई ने।' एक और यूजर ने लिखा है 'बिजली का बिल अब दो लोगों के साथ बंटेगा।'
 

इस साल फैली डेटिंग की अफवाहें
आशीष चंचलानी और एली अवराम की डेटिंग को लेकर इस साल की शुरुआत में अफवाहें फैली। आशीष को फरवरी में आयोजित एले लिस्ट 2025 इवेंट में एक साथ देखा गया था। दोनों इस इवेंट में एक साथ नजर आए थे।

एली अवराम और आशीष चंचलानी का काम
आपको बता दें कि हाल ही में एली अवराम फिल्म 'बी हैप्पी' में नजर आई थीं। इससे पहले वह 2023 में 'गणपथ' और 2022 में 'गुडबाय' में नजर आई थीं। 
आशीष चंचलानी यूट्यूबर, अभिनेता और सोशल मीडिया एफ्लूएंसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed