फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Quentin Tarantino Drops The Movie Critic As His Final Film He suddenly changed his mind

Quentin Tarantino: 'द मूवी क्रिटिक' नहीं बनाएंगे क्वेंटिन टैरेंटिनो, 10वीं फिल्म को किया छोड़ने का फैसला

Thu, 18 Apr 2024 09:00 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 18 Apr 2024 09:00 AM IST
सार

हॉलीवुड फिल्ममेकर क्वेंटिन टैरेंटिनो अपने करियर की 10वीं फिल्म नहीं बनाएंगे। उनके इस फैसले से फैंस बेहद दुखी हैं। उन्होंने अपनी 10वीं फिल्म को छोड़ने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
Quentin Tarantino Drops The Movie Critic As His Final Film He suddenly changed his mind
हॉलीवुड फिल्ममेकर क्वेंटिन टैरेंटिनो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड के सफल निर्देशक में से एक क्वेंटिन टैरेंटिनो इन दिनों अपनी आखिरी फिल्म को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। निर्देशक क्वेंटिन ने अपने करियर की आखिरी फिल्म 'द मूवी क्रिटिक्स' कुछ समय पहले ही अनाउंस की थी। वहीं अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो क्वेंटिन टैरेंटिनो ने अपनी आखरी फिल्म 'द मूवी क्रिटिक्स' को छोड़ने का फैसला कर लिया है। इस फिल्म को लेकर पहले यह जानकारी सामने आई थी कि इस फिल्म में लीड एक्टर को रोल के लिए हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट को साइन कर लिया है। लेकिन अब क्वेंटिन ने जब इस फिल्म को करने से साफ इंकार कर दिया है, तो उनके लाखों फैंस इस बात से बेहद उदास हो गए हैं।
विज्ञापन


अब क्वेंटिन टैरेंटिनो नहीं बनाएंगे फिल्म
क्वेंटिन टैरेंटिनो की फिल्में कई तरह के अचंभो से भरी हुई होती है। अगर बात करे फिल्म 'द मूवी क्रिटिक' की तो इस बात पर किसी को भी यकीन नहीं होगा, कि अब यह फिल्म नहीं बनाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो क्वेंटिन ने अपनी दसवीं और आखरी फिल्म को छोड़ने का फैसला कर लिया है, शायद उन्होंने अपना मन बदल लिया है। पहले इस फिल्म में ब्रैड पिट और क्वेंटिन टैरेंटिनो 'द मूवी क्रिटिक' में साथ नजर आने वाले थे। रिपोर्ट्स की मानें तो यह डायरेक्टर क्वेंटिन टैरेंटिनों की आखिरी फिल्म होने वाली थी, लेकिन अब उन्होंने अपनी इस आखरी फिल्म को भी बनाने से साफ इंकार कर दिया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि क्वेंटिन ने अपनी फिल्म 'द मूवी क्रिटिक' की स्क्रिप्ट दोबारा लिखी थी, जिसके प्रोडक्शन में काफी देरी हो रही थी, जिसकी वजह से क्वेंटिन का मन बदल गया है, और अब वह इस फिल्म को नहीं बनाएंगे। अगर वह यह फिल्म बनाते तो यह उनकी 10वीं और अंतिम फिल्म होती, जैसा कि क्वेंटिन इस फिल्म को लेकर कई बार कह चुके हैं। 
विज्ञापन


क्वेंटिन के फैंस के लिए दुखद
क्वेंटिन के फैंस के लिए यह खबर चौंका देना वाली है। उनके पसंदीदा निर्देशक की यह अंतिम फिल्म थी, लेकिन अब वह इस पर आगे काम नहीं करना चाहते हैं। तो वहीं उनके फैंस के मन में इस बात को लेकर हलचल मची हुई है कि आखिर उनकी अंतिम फिल्म कौन सी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं क्वेंटिन टैरेंटिनो
क्वेंटिन टैरंटिनो फिल्ममेकर हैं, अभिनेता है और बहुत ही अच्छे राइटर भी हैं। 1992 में उन्होंने 'रिजर्वायर डॉग्स' नाम की फिल्म से अपना करियर निर्देशक के तौर पर शुरू किया था। इसके बाद वह रुके नहीं और लगातार अच्छी और बेहतरीन फिल्में बनाते रहे। इसके बाद उनकी फिल्म 'पल्प फिक्शन' आई, जिसने लोगों की बहुत तारीफ बटोरी। टैरंटिनो अपनी किस्म के पहले फिल्ममेकर हैं, जिनकी सारी फिल्में कल्ट स्टेटस पा चुकी हैं। अपने करियर में उन्होंने अब तक कुल 9 फिल्में ही निर्देशित की हैं, जिनमें 'जैकी ब्राउन', 'किल बिल' सीरीज, 'जैंगो अनचेन्ड' और 'इनग्लोरियस बास्टर्ड्स' जैसी फिल्में शामिल हैं। टैरंटिनो की आखिरी फिल्म थी 'वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड'। फिल्म 'पल्प फिक्शन' और 'जैंगो अनचेन्ड' के लिए उन्हें दो बार बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले ऑस्कर मिल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed