Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Qazi Touqeer recalled difficult circumstances he witnessed while growing up in Kashmir in biggboss20

बिग बॉस 20: 'बड़े होते हुए काफी कुछ देखा', काजी तौकीर ने कश्मीर पर कही बड़ी बात; अरिशफा से की कैसी तुलना?

Sat, 28 Nov 2026 12:57 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 28 Nov 2026 12:57 PM IST
सार

  •  ‘बिग बॉस’ में कई सेलेब्स ने अपने जीवन के संघर्षों का जिक्र किया है। 
  •   इसी तरह अरिशफा और काजी तौकीर के बीच लड़ाई में एक्ट्रेस ने अपनी मुश्किलों के बारे में बताया। 
  •   इस पर काजी ने आम्रपाली से बातचीत के दौरान अपने घर कश्मीर के बारे में बात की।

विज्ञापन
Qazi Touqeer recalled difficult circumstances he witnessed while growing up in Kashmir in biggboss20
काजी तौकीर बिग बॉस 20 में, काजी फेम गुरुकुल में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में काजी तौकीर काफी भावुक दिखाई दिये। इस दौरान प्रतिभागी ने कश्मीर पर बात की। उन्होंने आम्रपाली से एक बातचीत के दौरान अपने बचपन और वहां के माहौल पर बात की। काजी ने अरिशफा से लड़ाई होने के बाद अपने पुराने दिनों को साझा किया। 

विज्ञापन

कश्मीर पर क्या बोले काजी? 
बिग बॉस 20’ में बीते एपिसोड में लड़ाई के दौरान अरिशफा ने अपने घर की मुश्किलों के बारे में बताया था। इस पर काजी ने आम्रपाली के सामने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कश्मीर पर बात की और यह भी बोले वह इसे कभी भी इसका उपयोग विक्टिम कार्ड की तरह नहीं करते। अपने जीवन से तुलना करते हुए काजी ने कहा, ‘मैं तो कश्मीर से हूं फिर।’ यह बताते हुए कि उन्होंने भी बचपन में कठिन परिस्थितियों का सामना किया है। उन्होंने पूछा, ‘मैंने बड़े होते हुए कई चीजें देखी हैं। क्या मैं उनका इस्तेमाल कर रहा हूं?' उन्होंने आगे कहा कि उन अनुभवों ने उन्हें एक मजबूत इंसान बनाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Qazi Touqeer recalled difficult circumstances he witnessed while growing up in Kashmir in biggboss20
अरिजीत सिंह-काजी तौकीर - फोटो : इंस्टाग्राम

फेम गुरुकुल में भी नहीं उठाया फायदा
आगे काजी तौकीर ने यह भी बताया कि फेम गुरुकुल के दौरान कई प्रतिभागी अपने जीवन के संघर्ष को साझा कर हमदर्दी बटोरते थे। मगर उन्होंने ऐसा कभी नहीं किया। काजी ने कहा, ‘मैंने कई प्रतियोगियों को रियलिटी शो में ऐसा करते देखा है, वे आकर रोते हैं और कहते हैं,'हमारे कश्मीर में हालात ऐसे हैं, आप मुझे मौका दे दो और फिर गाना गाते हैं। मैंने ऐसा कभी नहीं किया। मुझे खुद पर गर्व है।’

विज्ञापन

Qazi Touqeer recalled difficult circumstances he witnessed while growing up in Kashmir in biggboss20
काजी तौकीर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीनगर में है काजी का घर
काजी तौकीर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने  2005 में रूपरेखा बनर्जी के साथ गायन रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' जीता था। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और उनकी लोकप्रियता ने उन्हें जबरदस्त फैन फॉलोइंग दिलाई। बाद में उन्होंने 2009 में एक और रियलिटी शो 'सरकार की दुनिया' में भाग लिया। काजी ने 2015 में आई फिल्म 'फैंटम' के गाने 'अफगान जलेबी' में भी काम किया है। कई साल तक टेलीविजन से दूर रहने के बाद, उन्होंने 'बिग बॉस 20' से रियलिटी टीवी में वापसी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed