National Film Award: 'पुष्पा' फेम निर्देशक की बेटी ने पहली ही फिल्म के लिए झटका नेशनल अवॉर्ड, देखिए तस्वीर
71st National Film Award: आज मंगलवार को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ। इस दौरान बाल कलाकारों का भी जलवा रहा। 'पुष्पा' मूवी फेम निर्देशक सुकुमार की बेटी सुकृति को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
विस्तार
71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में बॉलीवुड से लेकर साउथ के सितारों और फिल्मों की गूंज रही। मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान प्रदान किया गया। शाहरुख खान से लेकर रानी मुखर्जी, सुदीप्तो सेन और विक्रांत मैसी को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा चाइल्ड आर्टिस्ट का जलवा भी कम नहीं रहा। पांच बाल कलाकारों की झोली में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार गए। इनमें एक नाम 'पुष्पा' फेम डायरेक्टर सुकुमार की बेटी सुकृति का है।
डेब्यू फिल्म के लिए सुकृति ने जीता राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में निर्देशक सुकुमार भी अपनी बिटिया के साथ पहुंचे। उनकी बेटी सुकृति वेणी बंदरेड्डी ने डेब्यू फिल्म के लिए ही प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पर कब्जा जमा लिया। सुकृति को उनकी डेब्यू फिल्म 'गांधी तथा चेट्टु' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किया गया है। सुकृति की उम्र महज 15 वर्ष है। सम्मान समारोह में उन्होंने अपने नेचुरल चार्म और दिल छू लेने वाले एक्सप्रेशन से सभी का दिल जीत लिया।
इन बाल कलाकारों ने भी जीता नेशनल अवॉर्ड
सुकृति के अलावा मराठी फिल्म 'नाल 2' के लिए त्रिशा थोसर, श्रीनिवास पोकले और भार्गव जगताप ने सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। बताते चलें कि श्रीनिवास पोकले को दूसरी बार नेशनल फिल्म पुरस्कार मिला है। इनके अलावा कबीर खंडारे को मराठी फिल्म 'जिप्सी' के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Celebrating the brilliance of #IndianCinema at the 71st #NationalFilmAwards!
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) September 23, 2025
🏆Award for the ‘Best Child Artist’ is conferred to Sukriti Veni Bandreddi for ‘Gandhi Tatha Chettu’ (Telugu).@rashtrapatibhvn @AshwiniVaishnaw @DrLMurugan @nfdcindia @PIB_India @DDNewslive… pic.twitter.com/J9t2yhMFoa
Celebrating the brilliance of #IndianCinema at the 71st #NationalFilmAwards!
— Ministry of Information and Broadcasting (@MIB_India) September 23, 2025
🏆Award for the ‘Best Child Artist’ is conferred to Kabir Khandare for ‘Gypsy’ (Marathi).@rashtrapatibhvn @AshwiniVaishnaw @DrLMurugan @nfdcindia @PIB_India @DDNewslive @airnewsalerts #NFA2023… pic.twitter.com/ERewoeYk3Z

बाल कलाकार त्रिशा की खुशी सातवें आसमान पर
मराठी फिल्म 'नाल 2' के लिए त्रिशा थोसर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। उन्हें सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार की श्रेणी में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। अवॉर्ड मिलने पर त्रिशा ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है। प्रेसीडेंट मैम ने मुझे बधाई भी दी'।
VIDEO | Delhi: On receiving the Best Child Artist award at the 71st National Film Awards for her performance in the Marathi film 'Naal 2,' Child Artist Treesha Thosar says, "The President congratulated me. It felt great..."
— Press Trust of India (@PTI_News) September 23, 2025
(Full video available on PTI Videos –… pic.twitter.com/hNxlcU7Qs9