Pushpa 2: इस बार बदला लेकर ही वापस लौटेगा भंवर सिंह, 'पुष्पा द रूल' के सेट से सामने आई फहाद फासिल की तस्वीर
'पुष्पा: द रूल' को लेकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर है। इसी कड़ी में फहाद फासिल की सेट से सामने आई नई तस्वीर और बड़े अपडेट ने इंटरनेट जगत की हलचल बढ़ा दी है।
विस्तार
साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही 'पुष्पा: द राइज' के दूसरे पार्ट 'पुष्पा: द रूल' की शूटिंग जोरो-शोरों से जारी है। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पुष्पा' में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल जैसे सितारे दर्शकों का दिल जीतते नजर आए थे। वहीं, अब 'पुष्पा 2' के सेट से फहाद की नई तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। तस्वीर के साथ ही मेकर्स ने एक बड़ा अपडेट भी दिया है।
भंवर सिंह-पुष्पा का फिर होगा आमना-सामना
'पुष्पा: द राइज' की बात करें तो इसमें फहाद फासिल ने एसपी भंवर सिंह शेखावत की भूमिका निभाई थी। फिल्म के अंत में फहाद और अल्लू अर्जुन आमने-सामने नजर आए थे। आखिरी सीन में भंवर सिंह की आंखों में दिख रहा गुस्सा इस बात का सबूत दे रहा था कि वह भले ही उस वक्त कुछ करने में बेबस था, लेकिन 'पुष्पा 2' में वह बदला लेने के लिए पहले से ज्यादा तैयारी के साथ वापस आ रहा है।
A key schedule of #Pushpa2TheRule completed with 'Bhanwar Singh Shekhawat' aka #FahadhFaasil 💥💥
विज्ञापन विज्ञापन
This time he will return with vengeance ❤️🔥🔥
Icon Star @alluarjun @iamRashmika @aryasukku @ThisIsDSP @SukumarWritings @PushpaMovie @TSeries pic.twitter.com/l4lixpvhm7— Mythri Movie Makers (@MythriOfficial) May 18, 2023
फहाद फासिल की नई तस्वीर ने बढ़ाया बज
फहाद फासिल ने फिल्म 'पुष्पा: द रूल' के महत्वपूर्ण शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी प्रोडक्शन हाउस मैत्री मूवी मेकर्स ने साझा की है। फिल्म के मेकर्स ने ट्विटर पर सेट से जुड़ी फहाद की एक नई तस्वीर साझा की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, 'पुष्पा द रूल का एक प्रमुख शेड्यूल भंवर सिंह शेखावत उर्फ फहाद फासिल के साथ पूरा हुआ। इस बार वह प्रतिशोध लेकर लौटेगा।'
Mission Impossible 7: 'मिशन इम्पॉसिबल 7' पर लगा 'पठान' को कॉपी करने का आरोप, शाहरुख के फैंस जमकर काट रहे बवाल
'पुष्पा 2' कब होगी रिलीज?
निर्देशक सुकुमार की 'पुष्पा: द राइज' दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह मूवी दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। वहीं, इसका दूसरा पार्ट 'पुष्पा द रूल' प्रोडक्शन फेज में है। फिल्म की शूटिंग जारी है, और इसके इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में रिलीज होने की संभावना है।