फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After the release of mission impossible dead reckoning part 1 trailer fans are comparing scenes it with srk pa

Mission Impossible 7: 'मिशन इम्पॉसिबल 7' पर लगा 'पठान' को कॉपी करने का आरोप, शाहरुख के फैंस जमकर काट रहे बवाल

Thu, 18 May 2023 04:53 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 18 May 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
After the release of mission impossible dead reckoning part 1 trailer fans are comparing scenes it with srk pa
मिशन इम्पॉसिबल 7 और पठान - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज की धमाकेदार फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' का ट्रेलर आ गया है। टॉम क्रूज अपने हैरतअंगेज स्टंट से सबको हैरान कर कर रहे हैं। ट्रेलर में भर भरके एक्शन सीन दिखाए गए हैं। टॉम क्रूज के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच पठान के फैंस ने टॉम क्रूज की इस फिल्म पर कॉपी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मिशन इम्पॉसिबल 7 में पठान के सीन को कॉपी किया गया है।

विज्ञापन

After the release of mission impossible dead reckoning part 1 trailer fans are comparing scenes it with srk pa
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

'पठान' फिल्म में एक सीन था जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान का ट्रेन सीक्वेंस था। यह सीन लोगों को काफी पसंद आया था। कई लोगों ने उनके ट्रेन सीक्वेंस को जैकी चैन के कार्टून की कॉपी बताकर ट्रोल भी किया था। अब उनका कहना है की हॉलीवुड ने हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन की नकल की है और 'मिशन इम्पॉसिबल 7' का स्टंट सीन इसी की कॉपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख फैन्स ये भी सवाल कर रहे हैं- अब कोई कॉपी नहीं बोलेगा? अब हेटर्स चुप क्यों हैं? वे क्यों नहीं अब इसे कॉपी बता रहे हैं? वे क्यों नहीं कह रहे कि मिशन इम्पॉसिबल ने फिल्म पठान की कॉपी की है। सिर्फ इसलिए कि ये एक हॉलीवुड मूवी है इसलिए आप कुछ कह नहीं पा रहे?'



विज्ञापन

बता दें कि मिशन इम्पॉसिबल 7 के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर में बहुत से ऐसे सीन हैं जो पिछले साल आए-टीजर/ट्रेलर में थे, लेकिन इनके अलावा बहुत से ऐसे दृश्य भी हैं जिन्हें देखकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मिशन इंपॉसिबल 7 में टॉम के साथ हेली एटवेल, विंग रामेस, साइन पेग, रिबेका फर्ग्युसन, वनेसा किरबी और हेनरी जर्नी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह भी पढ़ें: रश्मिका पर टिप्पणी के बाद ऐश्वर्या राजेश ने पेश की सफाई, कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed