फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   pushpa 2 actor Allu Arjun bail 5 video viral wife sneha mother Nirmala sukumar vijay devarkonda Rana Daggubati

Allu Arjun: जेल से लौटे पुष्पा से गले मिलकर रोए डायरेक्टर सुकुमार, देखें अल्लू अर्जुन से जुड़े 5 वायरल वीडियोज

Sat, 14 Dec 2024 06:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 14 Dec 2024 06:32 PM IST
सार

Allu Arjun: जेल से रिहा होने के बाद जैसे ही अल्लू अर्जुन घर पहुंचे तो उनका स्वागत किया गया। परिवार से लेकर कई सितारे भावुक नजर आए। चलिए दिखाते हैं आपको अल्लू अर्जुन से जुड़े पांच टॉप वीडियो...

विज्ञापन
pushpa 2 actor Allu Arjun bail 5 video viral wife sneha mother Nirmala sukumar vijay devarkonda Rana Daggubati
अल्लू अर्जुन - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स

विस्तार

'पुष्पा 2 द रूल' अभिनेता आखिरकार एक रात जेल में बिताने के बाद घर वापस आ चुके हैं। पिछले कुछ दिन अल्लू अर्जुन के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने पुष्पा 2: द रूल की जबरदस्त सफलता का जश्न मनाया, जिसने वैश्विक स्तर पर 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन इस बीच वे विवादों में भी घिर गए। हैदराबाद में पुष्पा 2 भगदड़ मामले में गिरफ्तारी के बाद से लेकर जमानत पर रिहा होने तक, अल्लू अर्जुन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। चलिए आपको बताते हैं उन वीडियो के बारे में...

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन से मिल सुकुमार हुए भावुक
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा 2 द रूल' के निर्देशक सुकुमार नजर आए। अल्लू अर्जुन आज सुबह जब जेल से रिहा होकर घर लौटे तो उनसे मिलने कई सितारे उनके घर पहुंचे, जिनमें सुकुमार भी थी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सुकुमार भावुक होते हुए अल्लू अर्जुन को गले लगाते हैं और इस दौरान उनकी आंखें भी नम दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन ने पत्नी और बेटी को किया प्यार
कुछ ऐसा ही वीडियो सुबह भी आया था, जो अल्लू अर्जुन की पत्नी का था। जब अल्लू अर्जुन घर पहुंचे थे तो उनका पूरा परिवार खुश तो था ही, लेकिन वे बहुत भावुक भी थे। इस दौरान अल्लू अर्जुन की पत्नी ने अल्लू अर्जुन को गले लगाया और अभिनेता भी पत्नी को दुलार करते दिखे थे। साथ ही अल्लू अर्जुन वहां मौजूद अन्य लोगों से भी मिले और अपनी बेटी को गले लगाकर उन्हें माथे पर चूमते नजर आए।

विज्ञापन

बेटे के लिए मां का दुलार
वहीं एक वायरल वीडियो अल्लू अर्जुन और उनके परिवार का था। जैसे ही अभिनेता घर पहुंचे तो अल्लू अर्जुन के बेटे अल्लू अयान सबसे पहले दौड़कर अपने पिता के गले मिले। फिर उन्हें उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें गले लगाया। अल्लू अर्जुन की मां ने बेटे की आरती और नजर उतारी। साथ ही एक पारंपरिक अनुष्ठान किया।

विजय-राणा से मिले अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन के रिहा होने और उनके घर पहुंचने के बाद कई सितारे उनसे घर मिलने पहुंचे, जिनमें विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती शामिल थे। वे दोनों भी अल्लू अर्जुन से मिलकर भावुक हो गए और उन्हें अभिनेता से बहुत सारी बातें भी कीं। अल्लू अर्जुन भी विजय और राणा को गले लगाते नजर आए।


 

अल्लू अर्जुन के प्रशंसक ने की आत्मदाह की कोशिश
एक वीडियो बीते दिन शाम को वायरल हुआ था, जो अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के समय का था। वायरल वीडियो में दिख रहा था कि अल्लू अर्जुन का एक प्रशंसक उनकी गिरफ्तारी से आहत होकर खुद को पुलिस स्टेशन के सामने पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिसकर्मियों से उस व्यक्ति पर पानी डाल उसे बचाया और थाने के अंदर ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed