फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Punjabi singer Gurdas Maan praised King actor Shah Rukh Khan for his behaviour while shooting for Veer Zaara

Gurdas Maan: गुरदास मान ने की शाहरुख खान के व्यवहार की तारीफ, साझा किया 'वीर जारा' की शूटिंग से जुड़ा वाकया

Tue, 24 Sep 2024 11:07 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 24 Sep 2024 11:07 AM IST
सार

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके स्वाभाव और मेजबानी के लिए काफी तारीफें मिलती है। अब पंजाब के लोकप्रिय गायक गुरदास मान ने उनके व्यवहार की तारीफ की है। उन्होंने फिल्म 'वीर जारा' की शूटिंग से जुड़ा एक वाकया साझा किया है। 

विज्ञापन
Punjabi singer Gurdas Maan praised King actor Shah Rukh Khan for his behaviour while shooting for Veer Zaara
शाहरुख खान- गुरदास मान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk/gurdasmaanjeeyo

विस्तार

विज्ञापन

शाहरुख खान हिंदी फिल्मों के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने लगातार कई दशकों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। उन्होंने अपने करियर के दौरान एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। अपने अभिनय के अलावा वो अपने स्वाभाव के लिए भी काफी तारीफें हासिल करते हैं। उन्हें उनके विनम्र स्वभाव, मजाकिया अंदाज और साफ विचारों के लिए काफी सराहना मिलती है। रितेश देशमुख, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और अभिनेता राघव जुयाल सहित कई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियों ने शाहरुख की तारीफ की है कि वो बेहद शानदार मेजबान हैं। हाल में पंजाब के लोकप्रिय गायक गुरदास मान ने भी उनकी तारीफ की है। 

साझा किया 'वीर जारा' की शूटिंग से जुड़ा वाकया
टीवी 9 डिजिटल के साथ एक नए इंटरव्यू के दौरान, गुरदास मान ने शाहरुख खान के अच्छे व्यवहार को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि कि साल 2004 में यश चोपड़ा की फिल्म 'वीर जारा' की शूटिंग के दौरान शाहरुख का व्यवहार उनके प्रति बेहद खास था। उन्होंने कहा कि वह उनका काफी सम्मान करते थे। लोकप्रिय गायक ने याद करते हुए बताया कैसे वीर जारा की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने उन्हें गले लगाया था। 
विज्ञापन

Aishwarya Rai: रेड बैलून गाउन में ऐश्वर्या ने पेरिस फैशन वीक में बिखेरा जलवा, लोगों ने की कॉन्फिडेंस की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख में है काफी शिष्टाचार
गुरदास मान ने कहा कि जिस तरह से शाहरुख ने उन्हें गले लगा के उठाया, तो उन्हें काफी सम्मानित महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ बहुत प्यार और सत्कार से पेश आए। गुरदास ने आगे कहा कि शाहरुख ने उन्हें जो भी वह खाना-पीना चाहते थे, वो सब का इंतजाम किया और खिलाया। इसके बाद वह उन्हें कार तक छोड़ने भी गए। गायक ने आगे कहा कि शाहरुख में काफी सम्मान और शिष्टाचार है। इस वजह से ही वह एक सच्चे कलाकार बन पाए। बताते चलें कि गुरदास मान ने इस फिल्म में लता मंगेशकर, उदित नारायण और प्रीता मजूमदार के साथ ऐसा देस है मेरा गाना गाया था। इसके अलावा उन्होंने मंगेशकर और नारायण के साथ लोहड़ी गाना भी गाया था।
Pawan Kalyan: चिरंजीवी की उपलब्धि पर पवन कल्याण ने दी प्रतिक्रिया, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ है नाम
दोबारा रिलीज हुई है 'वीर जारा'
बताते चलें कि वीर जारा साल 2004 में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिला था। फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी मुख्य किरदारों में नजर आए थे। फिल्म की कहानी दो प्रेमियों, वीर प्रताप सिंह और जारा हयात खान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारत और पाकिस्तान से हैं और दशकों बाद फिर से मिलते हैं। 
फिल्म को इस साल 13 सितंबर को दोबारा से रिलीज किया गया था। 
रश्मिका मंदाना ने की सब की मंगलकामना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed