Charanjit Ahuja: पंजाबी संगीतकार चरणजीत आहूजा का निधन, दिलजीत दोसांझ और मास्टर सलीम ने जताया शोक
Charanjit Ahuja Passes Away:पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित संगीतकार चरणजीत आहूजा के निधन की जानकारी मिली। संगीतकार के निधन पर सिंगर दिलजीत दोसांझ और मास्टर सलीम ने शोक जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर संगीतकार चरणजीत आहूजा के निधन की खबर से पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। शनिवार को उनका निधन हुआ। निधन की सूचना मिलने के बाद पॉपुलर सिंगर मास्टर सलीम, दिलजीत दोसांझ ने शोक जताया और सोशल मीडिया पोस्ट में इमोशनल मैसेज साझा किया।
पंजाबी और बॉलीवुड फिल्मों में दिया साउंडट्रैक
चरणजीत आहूजा को पंजाबी संगीत का सम्राट कहा जाता था। उनके निधन का कारण क्या है, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। चरणजीत आहूजा ने पंजाबी के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी उम्दा साउंडट्रैक में अपना योगदान दिया था।
दिलजीत दोसांझ ने कहा- 'सच्चा लीजेंड'
दिलजीत दोसांझा ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में चरणजीत आहूजा की तस्वीर साझा करते हुए, उनके निधन पर शोक जताया है। साथ ही संगीतकार चरणजीत ने जो कुछ पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किया, उस बात का भी दिलजीत ने जिक्र किया है। दिलजीत ने चरणजीत को सच्चा लीजेंड कहा।
मास्टर सलीम ने भावुक पोस्ट साझा की
मास्टर सलीम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें चरणजीत आहूजा को याद किया। वह लिखते हैं, ‘आज म्यूजिक की दुनिया का बहुत बड़ा नाम और हमारे गुरु महाराज चरणजीत आहूजा साहब हमसे दूर चले गए। परमात्मा के चरणों में उन्हें जगह मिले।’ मास्टर सलीम बताते हैं कि चरणजीत जी ने पंजाबी म्यूजिक और कलाकारों के लिए बहुत कुछ किया था।