{"_id":"66c9a69f90e9340d9c01e608","slug":"punjabi-and-bollywood-actor-vindu-dara-singh-confirmed-shooting-with-ajay-devgn-for-son-of-sardaar-2-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Son Of Sardaar 2: अजय देवगन के साथ शूटिंग कर रहे हैं विंदू दारा सिंह, 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर दी बड़ी जानकारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Son Of Sardaar 2: अजय देवगन के साथ शूटिंग कर रहे हैं विंदू दारा सिंह, 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर दी बड़ी जानकारी
Sat, 24 Aug 2024 02:53 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 24 Aug 2024 02:53 PM IST
विज्ञापन
विंदू दारा सिंह- अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @vindusingh/ajaydevgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' एक सफल फिल्म है, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। अश्विनी धीर निर्देशित इस एक्शन कॉमेडी में कई अजय देवगन, संजय दत्त सहित अन्य कई कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी। इस वजह से लंबे समय से इसके अगले भाग को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। अब हाल में ही बिंदू दारा सिंह ने 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
विंदू दारा सिंह ने 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर दी जानकारी
हाल में ही टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में विंदू दारा सिंह ने सन ऑफ सरदार 2 में काम करने की पुष्टि की है। अभिनेता ने जानकारी देते हुए कहा, "हां, मैं उनके साथ काम कर रहा हूं, उनके साथ शूटिंग कर रहा हूं।" इस दौरान उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि वह और अजय एक बेहतरीन बॉन्ड साझा करते हैं और वे बचपन से दोस्त हैं। इस आगामी फिल्म को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, "हालांकि शीर्षक वही है, लेकिन कहानी अलग है। यह एक शानदार और बहुत ही मजेदार फिल्म है।"
विज्ञापन
Stree 2 Box Office: रेस में 'स्त्री 2' से पीछे छूटी 'पठान'? भारत में इतने नोट पीट चुकी है श्रद्धा की फिल्म
विज्ञापन
विंदू दारा सिंह के लिए परिवार जैसे हैं अजय देवगन
विंदू दारा सिंह ने फिल्म को काफी ज्यादा मनोरंजक बताया है। उन्होंने कहा कि फिल्म में इतनी कॉमडी होने वाली हैं कि लोग हंस-हंस कर पागल हो जाएंगे। इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म लगातार चर्चाओं में बनी भी हुई थी, इसे लेकर लगातार नई अटकलें सामने आ रही थी, अब आखिरकार ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे अजय देवगन के फैंस काफी उत्साहित है। वहीं, विंदू ने अजय देवगन के साथ अपने रिश्ते को बताते हुए कहा कि वो उनके लिए परिवार की तरह हैं।
वड़ा पाव गर्ल ने अमिताभ बच्चन से मिलते ही कर डाला ये काम
साल 2025 में रिलीज होगी 'सन ऑफ सरदार 2'
बताते चलें कि सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग फिलहाल यूके में हो रही है, जिसमें अजय देवगन और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा, फिल्म में चंकी पांडे, विंदू दारा सिंह, संजय मिश्रा, रवि किशन, नीरू बाजवा, दीपक डोबरियाल, कुबरा सैत, मुकुल देव, शरत सक्सेना, रोशनी वालिया, अश्विनी कालसेकर आदि अन्य कलाकार भी काम कर रहे हैं। विंदू दारा सिंह इस फिल्म के पहले भाग में भी नजर आए थे। वहीं, इस बार निर्देशन की जिम्मेदारी पंजाबी फिल्म निर्देशक विजय कुमार अरोड़ा को दी गई है। फिल्म साल 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
बच्चों के साथ घूमने निकले सैफ अली खान-करीना कपूर