फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Stree 2 Day 9 Box Office Collection vs srk pathaan Know Shraddha Kapoor Movie Net Collection

Stree 2 Box Office: रेस में 'स्त्री 2' से पीछे छूटी 'पठान'? भारत में इतने नोट पीट चुकी है श्रद्धा की फिल्म

Sat, 24 Aug 2024 02:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 24 Aug 2024 02:32 PM IST
सार

बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार है। नौवें दिन की कमाई के मामले में 'स्त्री 2' शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से आगे निकल गई है। 

विज्ञापन
Stree 2 Day 9 Box Office Collection vs srk pathaan Know Shraddha Kapoor Movie Net Collection
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म 'स्त्री 2' रिलीज के हफ्तेभर बाद भी चर्चा में है और वजह से इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। आठ दिन बीतने के बाद भी फिल्म का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी है। ओपनिंग डे से ही कई रिकॉर्ड बना चुकी इस फिल्म ने नौवें दिन के कलेक्शन के मामले में बीते वर्ष आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' को पीछे छोड़ दिया है। आज मैडॉक फिल्म्स की तरफ से 'स्त्री 2' की नोवें दिन तक की कमाई के फाइनल आंकड़े जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

कितना हुआ नेट कलेक्शन?
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पहले ही हफ्ते में 300 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री ले चुकी है। आज फिल्म का एक पोस्टर साझा किया गया है। इसमें फिल्म का नौ दिनों का नेट कलेक्शन बताया गया है। आंकड़ों के मुताबिक 'स्त्री 2' भारत में 327 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म का पहले दिन से आठ दिनों तक का कलेक्शन 308 करोड़ रुपये रहा। नौवें दिन इस फिल्म ने 19.3 करोड़ रुपये कमाए हैं।
A Wedding Story: इस हॉरर मूवी का सीधे गरुड़ पुराण से कनेक्शन, देखिए हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे लंबा ट्रेलर

कैसे निकली 'पठान' से आगे?
नौवें दिन की कमाई के मामले में 'स्त्री 2' शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से आगे निकल गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'पठान' ने नौवें दिन 15.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, 'स्त्री 2' नौवें दिन 19.3 करोड़ रुपये कमाकर आगे निकल गई है। अब आज शनिवार और कल रविवार की छुट्टी में इसके कारोबार में और उछाल आएगा।  कहा जा सकता है कि 'स्त्री 2' जल्द ही 400 करोड़ क्लब में अपना नाम दर्ज करा लेगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से था मुकाबला
'स्त्री 2' महिला प्रधान फिल्म है। इसने रिलीज के दूसरे ही दिन 200 करोड़ क्लब में अपना नाम लिखा लिया था। ओपनिंग डे पर 70 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ फिल्म ने अपना खाता खोला। 15 अगस्त के मौके पर भी फिल्म ने जमकर नोट छापे। फिर रक्षाबंधन के मौके पर पहले सोमवार की परीक्षा में भी इसने टॉप किया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला 'वेदा', 'खेल खेल में', 'थंगालान' जैसी फिल्मों से रहा, लेकिन इसका जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
Abhishek Banerjee: 'स्त्री 2' हिट होते ही चमक गई अभिषेक बनर्जी की किस्मत, एक हफ्ते में मिल गए इतने लीड रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed