फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Promo of Kaun Banega Crorepati season 16 released Amitabh Bachchan returns to the show all details of kbc 16

KBC 16 Promo: 'कौन बनेगा करोड़पति' का प्रोमो रिलीज, शो में लौटे अमिताभ, पिछले सीजन में कह दिया था अलविदा

Tue, 16 Apr 2024 02:03 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 02:03 PM IST
सार

अमिताभ बच्चन जिस अंदाज के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी करते हैं, उस पर लोग कई सालों से फिदा है। अब एक बार फिर से वे दर्शकों के लिए शो का 16वां सीजन लेकर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Promo of Kaun Banega Crorepati season 16 released Amitabh Bachchan returns to the show all details of kbc 16
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमिताभ बच्चन ने बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ी हैं। देश के प्रसिद्ध क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के बारे में हर कोई जानता है। बिग बी इस शो को कई सालों से होस्ट करते आ रहे हैं। इसी बीच शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन में एक बार फिर से अमिताभ बच्चन की मेजबानी देखने को मिलेगी। इस खबर से बिग बी के प्रशंसक खुश नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


अगला सीजन होस्ट करने से अमिताभ ने कर दिया था मना
अमिताभ बच्चन जिस अंदाज के साथ 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी करते हैं, उस पर लोग कई सालों से फिदा है। वे अपनी मेजबानी से दर्शकों का अच्छा मनोरंजन करते हैं। अब एक बार फिर से वे दर्शकों के लिए शो का 16वां सीजन लेकर आ रहे हैं। इसका प्रोमो भी जारी कर दिया गया है। मालूम हो कि अमिताभ ने पिछले सीजन के दौरान एलान किया था कि वह उनका आखिरी सीजन होगा। इसके बाद उनके प्रशंसक मायूस हो गए थे।
विज्ञापन


Salman Khan: 14 दिन की हिरासत में भेजे गए सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


26 अप्रैल से शुरु होगा रजिस्ट्रेशन
'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन का प्रोमो सोनी टीवी के आधिकारिक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसे साझा करते हुए कैप्शन में "ऐसा मिला प्यार कि लौट रहा है फिर एक बार 'कौन बनेगा करोड़पति'।" लिखा गया है। इसके साथ ही बताया गया है कि शो के लिए रजिस्ट्रेशन 26 अप्रैल 2024 को रात 9 बजे से शुरु होगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)



बिग बी की वापसी पर खुशी से झूमे लोग
इस शो में आकर कई लोगों की किस्मत बदल चुकी हैं। कई लोगों के सपने पूरे हुए हैं। ऐसे में देखना होगा कि इस बार शो में कौन-कौन विजेता बनेगा और किस्मत करवट लेगी। फिलहाल, अमिताभ बच्चन की वापसी की खबर सुनकर सोशल मीडिया यूजर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "केबीसी का नया सीजन लाने के लिए धन्यवाद।" दूसरे यूजर ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "अमिताभ सर वापस आ गए हैं।"

Vidya Balan: विद्या बालन ने 'एनिमल' पर साझा किए अपने विचार, रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर दिया ये बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed