Priya Marathe: प्रिया के निधन के बाद छलके भाई के आंसू, एक्टर बोले- मेरी बहन फाइटर थी
Cousin Subodh Bhave Remembers Priya Marathe: मराठी और हिंदी टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री प्रिया मराठे के निधन के बाद उनके भाई और एक्टर सुबोध ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विस्तार
भाई सुबोध हो गए इमोशनल
उनकी असमय मौत ने न केवल उनके परिवार और मित्रों को गहरे शोक में डुबो दिया, बल्कि पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री और दर्शकों को भी स्तब्ध कर दिया। उनके चचेरे भाई और मराठी अभिनेता सुबोध भावे ने भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें ‘फाइटर बहन’ बताते हुए कहा कि प्रिया ने हर मुश्किल का सामना बड़ी हिम्मत से किया, लेकिन आखिरकार बीमारी ने उनकी जिंदगी छीन ली।
विज्ञापन विज्ञापन
प्रिया मराठे का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था। बचपन से ही उनका रुझान कला और नाटकों की ओर था। स्कूल-कॉलेज की पढ़ाई मुंबई में ही पूरी करने के बाद प्रिया ने थिएटर और परफॉर्मिंग आर्ट्स की ओर ध्यान देना शुरू किया। उनकी सबसे बड़ी खूबी थी कि वह छोटी-छोटी चीजों से प्रेरणा लेतीं और मंच पर उसे जीवंत कर देतीं। परिवार वालों का मानना था कि प्रिया को पढ़ाई में ही करियर बनाना चाहिए, लेकिन उनका मन शुरू से ही अभिनय की ओर खिंचता चला गया।
ये खबर भी पढ़ें: Priya Marathe: कौन थीं प्रिया मराठे? जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी किया काम, कैंसर के चलते हुआ निधन
करियर की शुरुआत
बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रिया मराठे ने अपने करियर की शुरुआत स्टैंड-अप कॉमेडी से की थी। छोटी-छोटी प्रस्तुतियों में उनकी कॉमिक टाइमिंग और आत्मविश्वास लोगों को चौंका देता था। धीरे-धीरे उन्होंने टीवी सीरियल्स का रुख किया और मराठी धारावाहिकों ‘या सुखानोया’ और ‘चार दिवस सासुचे’ से पहचान बनानी शुरू की।
लेकिन असली शोहरत उन्हें तब मिली जब उन्हें हिंदी टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ में वर्शा का किरदार निभाने का मौका मिला। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर करना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। इस शो ने प्रिया को घर-घर में पहचान दिलाई।
छोटे पर्दे से लेकर बड़े अवसर तक
प्रिया मराठे ने केवल एक ही शो पर अपनी पहचान सीमित नहीं रखी। उन्होंने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में ज्योति मल्होत्रा का किरदार निभाकर एक नई छाप छोड़ी। इसके अलावा मराठी धारावाहिक ‘तू तिथे मी’ में उन्होंने ग्रे शेड्स वाला नेगेटिव किरदार निभाकर यह साबित किया कि वह किसी भी तरह का रोल बखूबी कर सकती हैं।
2017 में वह स्टार प्लस के मशहूर शो ‘साथ निभाना साथिया’ से जुड़ीं, जहां उन्होंने भावनी राठौड़ का दमदार किरदार निभाया। इस सीरियल में उनका रोल इतना प्रभावशाली था कि दर्शक उन्हें एक खतरनाक खलनायिका के रूप में याद करने लगे।