{"_id":"668546e61a47c479110a02f2","slug":"prime-video-series-mirzapur-season-3-actor-priyanshu-painyuli-profile-movies-and-career-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanshu Painyuli: हॉलीवुड फिल्म में काम कर चुके हैं 'ये भी ठीक है' है कहने वाले रॉबिन, मिर्जापुर से छा गए","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanshu Painyuli: हॉलीवुड फिल्म में काम कर चुके हैं 'ये भी ठीक है' है कहने वाले रॉबिन, मिर्जापुर से छा गए
Wed, 03 Jul 2024 06:18 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:18 PM IST
सार
प्रियांशु ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया। फिर उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया। फिर वे अभिनय की दुनिया में उतरे।
विज्ञापन
Priyanshu Painyuli
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'मिर्जापुर' सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। तीसरा सीजन आने वाला है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस चर्चित सीरीज का दूसरा सीजन देखा है तो रॉबिन ने आपका ध्यान जरूर खींचा होगा। बात-बात पर 'ये भी ठीक है' कहने वाले रॉबिन का किरदार अभिनेता प्रियांशु पेनयुली ने निभाया है। इस सीरीज में प्रियांशु पेनयुली को खूब पसंद किया गया। प्रियांशु इससे पहले कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...
South Actor Yash: पैन इंडिया स्टार यश की आगामी फिल्में, प्रशंसकों को है इन फिल्मों की रिलीज का इंतजार
असिस्टेंट निर्देशक के रूप में की शुरुआत
प्रियांशु ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया। फिर उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी काम किया। फिर वे अभिनय की दुनिया में उतरे। प्रियांशु कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। प्रियांशु ने मनुजा त्यागी की फिल्म लव एट फर्स्ट साइट से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उन्हें फरहान अख्तर की तरफ से रीमेक फिल्म रॉक ऑन 2 का ऑफर मिला।
विज्ञापन
Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन के साथ हुई लाखों की ठगी, फैन ने किया सनसनीखेज दावा
हॉलीवुड फिल्म में कर चुके हैं काम
वर्ष 2020 में प्रियांशु नेटफ्लिक्स की हालीवुड फिल्म ‘एक्सट्रैक्शन’ में नजर आए। ‘मिर्जापुर 2’ वेब सीरीज का हिस्सा रहे अभिनेता प्रियांशु पेनयुली वैरायटी ने अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं निभाई हैं। प्रियांशु फिल्म ‘रश्मि राकेट’ में भी नजर आ चुके हैं। इस स्पोर्ट्स फिल्म में वह तापसी पन्नू के अपोजिट नजर आए थे। वह आर्मी आफिसर की भूमिका में दिखे थे।
Kakuda Trailer: सोनाक्षी की एक्टिंग से प्रभावित हुए जहीर, बोले- मेरी बीवी को डरना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है
अगे बढ़ेगी डिंपी के साथ लव स्टोरी
फिल्म ‘पिप्पा’ में भी प्रियांशु सैन्य अधिकारी की भूमिका में नजर आए। बात करें मिर्जापुर 2 में प्रियांशु के किरदार की तो इसमें रॉबिन बने प्रियांशु, गुड्डू भैया (अली फजल) की बहन डिंपी (एक्ट्रेस हर्षिता गौर) के प्रेमी की भूमिका में दिखे। उनका किरदार काफी दिलचस्प है। तीसरे सीजन के ट्रेलर में भी उनकी झलक नजर आई। कहा जा रहा है कि आगामी एपिसोड में रॉबिन और डिंपी की लव स्टोरी अगले स्तर तक जाएगी। बता दें कि 'मिर्जापुर 3' 5 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है।
Money Laundering: ईडी के निशाने पर टीवी जगत के ये सितारे, निया शर्मा समेत इन दो स्टार्स को भेजा गया समन