फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Sidharth Malhotra fan claimed fraud of Rs 50 lakh by a fan page by telling her Kiara Advani will kill him

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन के साथ हुई लाखों की ठगी, फैन ने किया सनसनीखेज दावा

Wed, 03 Jul 2024 05:30 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 03 Jul 2024 05:30 PM IST
सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हिंदी सिनेमा के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले जोडियों में से एक हैं। हाल में ही एक फैन ने इन कलाकारों के फैन पेज द्वारा ठगी किए जाने का दावा किया है।

विज्ञापन
Sidharth Malhotra fan claimed fraud of Rs 50 lakh by a fan page by telling her  Kiara Advani will kill him
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हिंदी सिनेमा के मशहूर कपल हैं। दोनों को उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है। फैंस उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस कपल के नाम पर कई फैन पेज भी सक्रिय हैं, जो लगातार नए पोस्ट के माध्यम से अपना प्रेम साझा करते रहते हैं। इस बीच एक फैन ने अभिनेता के फैन पेज द्वारा एक चौंका देने वाली हरकत का दावा किया है। 

विज्ञापन

अभिनेता के फैन का सनसनीखेज दावा
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फैन मीनू ने उनके एक फैन पेज द्वारा ठगी किए जाने का सनसनीखेज खुलासा किया है। मीनू ने बताया है कि उनसे फैन पेज द्वारा 50 लाख रुपये की ठगी की गई है। उन्होंने कहा कि फैन पेज की एडमिन अलीजा और हुस्ना परवीन ने उनसे अक्टूबर 2023 से दिसंबर 2023 के बीच 50 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके अलावा उनके दोस्त से भी 10 हजार से भी ज्यादा रुपये ठग लिए।

विज्ञापन

बताया गया अभिनेता की जान को है खतरा
अपने इस अनुभव को साझा करते हुए मीनू ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में उसने बताया कि उन्हें झूठी कहानियां सुनाई गईं। उन्हें बताया गया कि कियारा की वजह से सिद्धार्थ की जान को खतरा है। उन्हें कहा गया कि अभिनेता और उनके परिवार को धमकी दे कर उनकी शादी कराई गयी है। इसके अलावा इंडस्ट्री के अन्य रसूखदारों की मदद से अभिनेता का शारीरिक और आर्थिक शोषण किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कियारा ने किया है काला जादू
मीनू ने आगे बताया है कि उनसे ये भी कहा गया कि कियारा ने सिद्धार्थ पर काला जादू किया है। इसके अलावा अभिनेता के बैंक खातों को भी कब्जे में कर लिया है, अगर वह अपना बैंक और हस्ताक्षर किया चेकबुक नहीं देंगें तो उन्हें और उनके परिवार को मार दिया जाएगा। अभिनेता के बारे में ऐसी चीजें बोलकर मीनू को उनकी मदद करने और बचाने के लिए बोला गया।
Shabana Azmi: शबाना आजमी के लिए जोया और फरहान दोस्त जैसे हैं, बोलीं- वे जावेद से ज्यादा मुझे मानते हैं

अभिनेता को बचाने को बोलकर ठगी किए जाने का दावा
मीनू ने आगे लिखा कि उन्हें अभिनेता को बचाने के लिए कहा गया, जिसके लिए उन्हें अभिनेता के नकली पीआर टीम से भी मिलवाया गया। उन्होंने दावा किया है कि अभिनेता से बात करने के लिए उन्होंने हर सप्ताह पैसे भेजे हैं। वह अभिनेता को मौत या यातना से बचाना चाहती थी, जिसके लिए उन्होंने 50 लाख रुपये का नुकसान कर लिया। इसे लेकर मीनू ने कई ट्वीट साझा किए हैं, जिसमें उन्होंने इस कथित ठगी का जिक्र किया है। 
बच्चों के संग बच्चे बन जानते हैं अमिताभ बच्चन
पिछले साल रचाई थी शादी 
बताते चलें कि बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की प्रेम कहानी फिल्म शेरशाह के सेट पर शुरू हुई थी। इसके बाद इस कपल ने फरवरी 2023 में शादी कर ली थी, जिसमें उनके कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद थे। इस मामले पर अभी दोनों कलाकारों के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Beverly Hills Cop Axel F Review: बेवरली हिल्स पर एडी मर्फी की शानदार वापसी, इस फ्रेंचाइजी में अभी जान बाकी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed