Prime Video: 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' के ट्रेलर में दिखा शकीरा की हत्या का खौफनाक मंजर, रोंगटे खड़े कर देगी सीरीज
प्राइम वीडियो की रियल क्राइम डॉक्यू-सीरीज 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' का रोंगटे खड़े करने वाला ट्रेलर रिलीज हो गया है। शकीरा की हत्या का दर्दनाक मंजर रूह कंपाने वाला है।
विस्तार
प्राइम वीडियो ने अपनी मोस्ट अवेटेड रियल क्राइम डॉक्यू-सीरीज 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' का ट्रेलर जारी कर दिया है। हाई प्रोफाइल और धनी उत्तराधिकारिणी शकीरा खलीली की हत्या के इर्द गिर्द घूमने वाली इस कहानी के ट्रेलर में उनकी भनायक मौत की झलक देखने को मिल रही है, जो रूह कंपाने वाली है। अमेजन ओरिजिनल इस सीरीज में शकीरा खलीली के अचानक लापता होने और रहस्यमयी हत्या के दस्तावेज जांच की पूरी कहानी देखने को मिलने वाली है।
'डांसिंग ऑन द ग्रेव' का ट्रेलर रिलीज
30 साल पहले शकीरा खलीली की क्रूर हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, जिसकी अब पूरी कहानी दिखाने का जिम्मा प्राइम वीडियो ने उठाया है। शकीरा खलीली की हत्या 90 के दशक की शुरुआत में बैंगलोर में हुई थी। 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' वेब सीरीज की कहानी को पैट्रिक ग्राहम ने लिखा है और वही इसके निर्देशक भी हैं। इसके को-राइटर कनिष्क सिंह देव हैं। सीरीज का प्रीमियर विशेष रूप से भारत और दुनियाभर के 240 देशों और क्षेत्रों में 21 अप्रैल को होगा।
ट्रेलर में दिखा शकीरा खलीली की हत्या का दर्दनाक मंजर
'डांसिंग ऑन द ग्रेव' के ट्रेलर में शकीरा खलीली के जीवन और भनायक मौत की झलक देखने को मिल रही है। एक प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाली और एक खूबसूरत उत्तराधिकारी, जिसके पास एक प्रतिष्ठित और उच्च पदस्थ पति, चार प्यारी बेटियां, और एक व्यस्त सामाजिक जीवन था ने दूसरे आदमी से शादी करने के लिए सबकुछ पीछे छोड़ दिया। 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' सीरीज इस पर नजर डालती है कि शकीरा ने किस तरह से यह सब करने का फैसला किया? उसे अपने परिवार और दोस्तों को छोड़ने के लिए क्या प्रेरित किया? वे कौन सी घटनाएं थीं जिनके कारण वह एक दिन बिना किसी निशान के गायब हो गई?
डॉक्यू-सीरीज में लगी सालों की मेहनत
रियल क्राइम डॉक्यू-सीरीज को लेकर इसके लेखक और निर्देशक पैट्रिक ग्राहम का कहना है, 'डांसिंग ऑन द ग्रेव के साथ, पूरी टीम का विजन था जिसे सबने साझा किया। एक बेहद बड़ा अपराध हुआ था और फिर भी मामला क्यों और कैसे एक रहस्य बना रहा। इस विकराल और दुखद कहानी पर प्रकाश डालना हमारा लक्ष्य था। हमनें अधिक से अधिक तथ्यों और विवरणों को सामने लाने के लिए वर्षों तक गहन रिसर्च किया है, हालांकि लोगों द्वारा इस मामले की बार-बार समीक्षा की गई है, मेरा मानना है कि हमारी डॉक्यू-सीरीज दर्शकों को अंदर की जानकारी प्रदान करेगी। हम यह भी उम्मीद करते हैं कि हमारी कहानी का वर्णन उन मासूमों के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में काम करेगा, जिनका जीवन ऐसी विनाशकारी घटनाओं से समाप्त हो गया या गहराई से प्रभावित हुआ।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.