फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prime Video Announces its First Local True Crime Docu series Dancing On The Grave

Prime Video: प्राइम वीडियो ने की सीरीज 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' की घोषणा, दिल दहला देगी शकीरा की मर्डर-मिस्ट्री

Sat, 15 Apr 2023 12:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 15 Apr 2023 12:14 PM IST
सार

प्राइम वीडियो ने डॉक्यूमेंट्री-सीरीज 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' की घोषणा कर दी है। इसमें 30 साल पुरानी दिल दहला देने वाली शकीरा खलीली की मर्डर-मिस्ट्री देखने को मिलेगी। 

 

विज्ञापन
Prime Video Announces its First Local True Crime Docu series Dancing On The Grave
डांसिंग ऑन द ग्रेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्राइम वीडियो ने अपनी पहली स्थानीय रियल क्राइम डॉक्यू-सीरीज 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' के ग्लोबल प्रीमियर की अनाउंसमेंट कर दी है। यह जांच-पड़ताल वाली सीरीज हाई प्रोफाइल और धनी उत्तराधिकारिणी शकीरा खलीली की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 90 के दशक की शुरुआत में बैंगलोर में हुई थी। 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' सीरीज की कहानी पैट्रिक ग्राहम ने लिखी है। साथ ही वह इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। वहीं, कनिष्क देव सीरीज के को-राइटर हैं।

विज्ञापन

 

सच्ची घटना पर आधारित 'डांसिंग ऑन द ग्रेव'

आर्काइव तस्वीरें, समाचार आर्टिकल के टुकड़ों, इंटरव्यू और नाटकों के साथ बुनी गई सीरीज 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' एक सम्मानित परिवार से एक प्रसिद्ध और धनी उत्तराधिकारी शकीरा खलीली के अचानक गायब होने और भयानक हत्या से संबंधित है। चार पार्ट वाली यह डॉक्यू-सीरीज घटनाओं में प्रमुख कर्मियों के साथ-साथ शक की सूई पर मौजूद कुछ लोगों के खास इंटरव्यू के जरिए इस रहस्यमय हत्या की जांच करती है। 

विज्ञापन

 

देखने को मिलेगी शकीरी खलीली की मर्डर-मिस्ट्री 

'डांसिंग ऑन द ग्रेव' सीरीज अपराधी को भी चित्रित करता है और घटना के बारे में पहले से ज्ञात तथ्यों से परे जाकर पूरी कहानी को दर्शाता है। गौरतलब हो कि लगभग 30 साल पहले शकीरा खलीली की क्रूर हत्या ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था, जिसकी अब पूरी कहानी दिखाने का जिम्मा प्राइम वीडियो ने उठाया है।

प्राइम वीडियो ने डॉक्यू-सीरीज पर जताई खुशी 

प्राइम वीडियो की तरफ से सीरीज 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' की अनाउंसमेंट करते हुए कहा गया है, 'कभी-कभी, तथ्य कल्पना से अधिक अजनबी होते हैं और डॉक्यूमेंट्रीज लोगों के सामाजिक ताने-बाने, लोकाचार और मानसिकता को दर्शाने के सबसे बेहतरीन साधन होते हैं। प्राइम वीडियो में, हम अपने अलग-अलग जॉनर में रुचि रखने वाले दर्शकों के लिए बेहतरीन कंटेंट लाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। हमनें खास तौर पर क्राइम जॉनर में डॉक्यूमेंट्रीज में बढ़ती दिलचस्पी देखी है, और दुनिया भर के दर्शकों के लिए हमारी पहली भारतीय, सच्ची अपराध बेस्ड सीरीज 'डांसिंग ऑन द ग्रेव' के लिए हम बेहद उत्साहित हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed