फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prime Minister of New Zealand Christopher Luxon Share Stage With Indian Singer Shibani Kashyap

Shibani Kashyap: सिंगर शिबानी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को झूमने पर मजबूर कर दिया, देखें वायरल वीडियो

Mon, 18 Aug 2025 12:08 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 18 Aug 2025 12:08 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इंडीपॉप म्यूजिक के लिए फेमस शिबानी कश्यप का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह न्यूजीलैंड में परफॉर्म कर रही हैं। इसी स्टेज पर उनके साथ न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री भी नजर आए। जो शिबानी की धुन पर झूमते नजर आए।

विज्ञापन
Prime Minister of New Zealand Christopher Luxon Share Stage With Indian Singer Shibani Kashyap
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ सिंगर शिबानी कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में सिंगर शिबानी कश्यप ने वर्ल्ड एंड अस- इंडियन फेस्टिवल, न्यूजीलैंड चैप्टर 2025 में परफॉर्म किया। दर्शकों को अपने म्यूजिक, गानों से उन्होंने झूमने को मजबूर कर दिया। शिबानी ने इतनी बेहतरीन परफाॅर्मेंस दी कि न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लुक्सन भी खुद को स्टेज पर आने से नहीं रोक पाए। वह भी शिबानी के गानों पर झूमते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।  

विज्ञापन


शिबानी के गाने पर स्टेज पर डांस करते दिखे न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री
वायरल वीडियो में पहले स्टेज पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लुक्सन पहले शिबानी का गाना ध्यान से सुनते हैं। उसके बाद थोड़ा झूमते नजर आए। आगे शिबानी उनका हाथ पकड़ती हैं और उनको नाचने के लिए कहती हैं। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता साथ में शिबानी के गानों पर नाचते हैं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Badshah: क्या बादशाह के डलास कॉन्सर्ट में लगा पाकिस्तान का पैसा? सिंगर से फिल्म बॉडी ने मांगा स्पष्टीकरण 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


यूजर्स ने भी पसंद किया वीडियो 
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी शिबानी कश्यप के इस वीडियो को सराहा है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता को एक साथ गाने पर नाचते और झूमते देख सोशल मीडिया यूजर काफी खुश हुए। शिबानी के लिए यूजर्स ने हार्ट इमोजी वायरल वीडियो पोस्ट पर शेयर किए हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Himesh Reshammiya: ब्लूमबर्ग की पॉप पावर लिस्ट में शामिल हुए हिमेश रेशमिया, हासिल किया 22वां स्थान 

ये हिट गाने गा चुकी हैं शिबानी 
शिबानी कश्यप इंडी पॉप गानों के लिए मशहूर हैं। साथ ही वह बॉलीवुड फिल्मों में भी गाने गा चुकी हैं। ‘सजना आ भी जा’, ‘जिंदा हूं मैं’ और ‘हंगामा हो गया’ जैसे कई हिट गाने उनके म्यूजिक करियर में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed