फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bollywood singer Himesh Reshammiya becomes first Indian artist on Bloomberg Pop Power List Details indside

Himesh Reshammiya: ब्लूमबर्ग की पॉप पावर लिस्ट में शामिल हुए हिमेश रेशमिया, हासिल किया 22वां स्थान

Fri, 08 Aug 2025 10:00 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 08 Aug 2025 10:00 AM IST
सार

Bloomberg Pop Power List: हिमेश रेशमिया के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी। ब्रूनो मार्स और बेयोंसे जैसे बड़े पॉप स्टार्स के साथ अब हिमेश रेशमिया का नाम भी ब्लूमबर्ग की पॉप पावर लिस्ट में शामिल हो चुका है।
 

विज्ञापन
bollywood singer Himesh Reshammiya becomes first Indian artist on Bloomberg Pop Power List Details indside
हिमेश रेशमिया - फोटो : इंस्टाग्राम@realhimesh

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने ब्लूमबर्ग की पॉप पावर लिस्ट में 22वां स्थान हासिल कर पहली बार भारतीय कलाकार के रूप में इतिहास रच दिया है। यह भारतीय संगीत के लिए गर्व का पल है। इस लिस्ट में पोस्ट मेलोन, ब्रूनो मार्स और बेयोंसे जैसे कई बड़े पॉप स्टार्स का नाम शामिल है।
विज्ञापन
Trending Videos

किन सिंगर्स के नाम हैं शामिल
हिमेश का यह मुकाम उनकी 20 साल से ज्यादा की मेहनत और लोकप्रियता का सबूत है। उनके गाने आज भी दुनिया भर में पसंद किए जाते हैं। इस लिस्ट में बिली इलिश, एड शीरन और लेडी गागा जैसे सितारों के साथ उनका नाम भारतीय पॉप संस्कृति की बढ़ती वैश्विक पहचान को दिखाता है। ब्लूमबर्ग की इस रैंकिंग के लिए 1.2 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। दुनिया भर के प्रशंसकों ने वीवर्स प्लेटफॉर्म पर वोट देकर चुना कि कौन इस सूची में रहेगा। हिमेश की इस उपलब्धि पर उन्हें इंस्टाग्राम पर ढेर सारी बधाइयां मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमेश का करियर
हाल ही में दिल्ली में सारेगामा लाइव के कैपमेनिया शो में हिमेश की परफॉर्मेंस ने नए और पुराने प्रशंसकों को फिर से जोड़ा। फिल्मों की बात करें, तो हिमेश आखिरी बार 'बैडस रवि कुमार' में नजर आए। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल न रही, लेकिन हिमेश का संगीतकार और गायक के रूप में योगदान आज भी मजबूत है।

यह भी पढ़ें: Suhana Khan Agastya Nanda: रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा संग दिखीं सुहाना खान, वायरल हुआ वीडियो..
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed