Lata Mangeshkar Birth Anniversary: 'दीदी और मेरा खास रिश्ता था', स्वर कोकिला की जयंती पर पीएम मोदी का पोस्ट
पीएम मोदी ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'लता दीदी की जयंती पर उनकी कमी महसूस हो रही है। वे अपने भावपूर्ण गीतों के जरिए हमेशा लोगों के दिलों और दिमाग में जिंदा रहेंगी'।
विस्तार
स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज जयंती है। दिवंगत गायिका को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी याद करते नजर आए हैं। पीएम मोदी ने लता मंगेशकर की जयंती पर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'दीदी के साथ मेरा बेहद खास रिश्ता था'। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वर साम्राज्ञी को अपनी बड़ी बहन का दर्जा दिया करते थे।
Fahadh Faasil: 'पुष्पा 2' के लिए फहद फासिल कर रहे हैं लगातार शूटिंग, अभिनेता ने बड़ी संख्या में दी हैं तारीखें
बोले- मेरा सौभाग्य है कि...
पीएम मोदी ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, 'लता दीदी की जयंती पर उनकी कमी महसूस हो रही है। वे अपने भावपूर्ण गीतों के जरिए हमेशा लोगों के दिलों और दिमाग में जिंदा रहेंगी। लता दीदी और मेरा एक खास रिश्ता था। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हुआ'।
परिवार की विरासत को बढ़ाया आगे
लता मंगेशकर को 'नाइट एंगल ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना गया। 6 फरवरी 2022 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। संगीत जगत में उन्होंने अभूतपूर्व योगदान दिया। आज उनकी जयंती के अवसर पर देश-दुनिया में उनके प्रशंसक उन्हें याद कर रहे हैं। लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में हुआ था। वे संगीत घराने में पैदा हुईं और परिवार की इस विरासत को आगे बढ़ाया।
Deepika Padukone: दीपिका ने सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीर, देखकर ताजा हो जाएंगी बचपन की यादें
पिता से मिली प्रेरणा
लता मंगेशकर के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक लोकप्रिय शास्त्रीय संगीतकार थे। लता मंगेशकर को पिता से ही गायन की प्रेरणा मिली। पुरुष प्रधान सिनेमा की दुनिया में लता मंगेशकर कई चुनौतियों से जूझीं, लेकिन आगे बढ़ती रहीं और वह मुकाम हासिल किया, जिसे छूना सबके बूते की बात नहीं।
Shalin Bhanot: व्यावसायिक परिवार से आते हैं शालीन भनौट, खतरों के खिलाड़ी 14 में बन चुके हैं फाइनलिस्ट
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.