फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Press photographer Pradeep Bandekar dies at 70 Ajay Devgan and other Bollywood celebrities mourn

Pradeep Bandekar: प्रेस फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड दिग्गजों ने जताया शोक

Sun, 11 Aug 2024 12:43 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 11 Aug 2024 12:43 PM IST
सार

दिग्गज प्रेस फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर का 70 वर्ष की आयु इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

विज्ञापन
Press photographer Pradeep Bandekar dies at 70 Ajay Devgan and other Bollywood celebrities mourn
प्रदीप बांदेकर का निधन - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिग्गज प्रेस फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर का 70 वर्ष की आयु इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एएनआई से उनके निधन की पुष्टि करते हुए प्रदीप के बेटे प्रथमेश ने बताया कि उनके पिता का रविवार की सुबह निधन हो गया। प्रदीप बांदेकर के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कई सितारों ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन


फिल्म उद्योग में शोक की लहर
प्रदीप बांदेकर के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी मृत्यु पर कई दिग्गज हस्तियों ने शोक जताया है। कई लोगों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दुख व्यक्त किया है। दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, ‘प्रदीप बांदेकर जी का निधन एक निजी क्षति है। हमारे परिवार के साथ उनका दशकों पुराना रिश्ता लेंस से परे है। उनकी कमी हमेशा खलेगी और उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। ओम शांति।’
विज्ञापन

पति जैकी भगनानी के साथ जमकर मस्ती करती नजर आईं रकुल प्रीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सितारों ने भी जताया दुख
प्रदीप बांदेकर के निधन पर इंडस्ट्री के कई सितारों ने दुख जताया है। अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘आरआईपी प्रदीप जी। परिवार को शक्ति मिले।’  अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी दुख व्यक्त किया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर नील ने लिखा, ‘प्रदीप जी आपकी कमी खलेगी।’ हमारे जीवन के कुछ खूबसूरत पलों को कैद करने और अपनी मुस्कान और सकारात्मकता के साथ हमें पीछे छोड़ने के लिए धन्यवाद।’

कौन थे प्रदीप बांदेकर
आपको बता दें कि अपने दशकों लंबे करियर में प्रदीप ने फिल्मी सितारों के साथ मिलकर काम किया। उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ अपने मजबूत रिश्ते बनाए। अजय देवगन से लेकर मनोज बाजपेयी तक, फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ उनके बेहतरीन रिश्ते रहे।
Kabhi Alvida Naa Kehna: 'कभी अलविदा ना कहना' को 18 साल पूरे, करण जौहर ने बीटीएस वीडियो साझा कर लिखा खूबसूरत नोट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed