फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Preity Zinta Was Wearing Team Tukaram Mundhe T Shirt FDA Chief React On This

प्रीति जिंटा: अभिनेत्री ने पहनी थी 'टीम तुकाराम मुंढे' वाली टी-शर्ट, अब एफडीए चीफ ने कह दी ये बात

Sat, 26 Sep 2026 11:22 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 26 Sep 2026 11:22 AM IST
सार

FDA Chief Tukaram Mundhe: अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने कुछ दिन पहले 'टीम तुकाराम मुंढे' लिखी हुई एक टी-शर्ट पहनी थी। अब इस पर खुद एफडीए चीफ ने रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Preity Zinta Was Wearing Team Tukaram Mundhe T Shirt FDA Chief React On This
प्रीति जिंटा और तुकाराम मुंढे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर तुकाराम मुंढे लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने राज्य में खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया, जिसके तहत कई अहम फैसले भी लिये। आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारों ने भी एफडीए चीफ के काम की तारीफ की और उन्हें सपोर्ट किया। अब इस पर तुकाराम मुंढे ने खुद प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

Preity Zinta Was Wearing Team Tukaram Mundhe T Shirt FDA Chief React On This
तुकाराम मुंढे - फोटो : एक्स/तुकाराम मुंढे
क्या बोले तुकाराम मुंढे?
अभिनेत्री प्रीति जिंटा और मल्लिका शेरावत समेत कई कलाकारों के समर्थन को स्वीकार करते हुए तुकाराम मुंढे ने कहा कि लोगों का समर्थन सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे काम और भागीदारी में बदलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Preity Zinta Was Wearing Team Tukaram Mundhe T Shirt FDA Chief React On This
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा की टी-शर्ट पर कही ये बात
बता दें कि प्रीति जिंटा ने हाल ही में ब्लैक रंग की टी-शर्ट पहनकर एफडीए प्रमुख का समर्थन किया था। अभिनेत्री की टी-शर्ट पर 'टीम तुकाराम मुंढे' लिखा था और उन्होंने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर की तारीफ भी की थी। अभिनेत्री ने कहा  था, 'अब समय आ गया है कि ऐसे हीरोज का जश्न मनाया जाए।'

अब जब मुंढे से इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा, 'मैंने उनसे व्यक्तिगत रूप से बात नहीं की है और न ही फोन पर हमारी बात हुई है। लेकिन मैं आभारी हूं कि उन्होंने 'टीम तुकाराम मुंढे' का जिक्र किया।'
विज्ञापन

Preity Zinta Was Wearing Team Tukaram Mundhe T Shirt FDA Chief React On This
तुकाराम मुंढे, एफडीए के कमिश्नर, महाराष्ट्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
तुकाराम मुंढे ने किया धन्यवाद
मुंढे ने अभियान का समर्थन करने वाले लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे समर्थन के बाद लोगों को इसमें शामिल होकर काम भी करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि समाज के हर स्तर और हर क्षेत्र में अच्छे इरादे रखने वाले लोग मौजूद हैं। ऐसे अच्छे कामों के लिए एक टीम बनाई जानी चाहिए और अच्छे विचारों, सोच और काम को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा, 'टीम तुकाराम मुंढे' लिखी टी-शर्ट पहनना ही काफी नहीं है। सिर्फ नाम दिखाने से काम नहीं चलेगा। असल काम करना होगा और सही सोच अपनानी होगी।' बता दें कि प्रीति जिंटा के अलावा मल्लिका शेरावत, ट्विंकल खन्ना भी एफडीए चीफ के काम की तारीफ कर चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed