Preity Zinta: भाई दीपांकर और मनीष संग प्रीति जिंटा ने शेयर की प्यारी तस्वीरें, लिखा दिल छू लेने वाला संदेश
Preity Zinta Instagram Post: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपने भाई दीपांकर और मनीष के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। आइए देखें तस्वीरें।
विस्तार
रक्षाबंधन त्योहार के एक दिन बाद रविवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने दो भाइयों, दीपांकर और मनीष के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने भाई-बहन के रिश्ते के बारे में खूबसूरत बातें भी साझा की हैं। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
भाईयों संग प्रीति जिंटा ने शेयर की प्यारी तस्वीरें
प्रीति जिंटा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें पहली तस्वीर में एक्ट्रेस के भाई उन्हें प्यार करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस अपने भाई को तिलक लगाते हुए रक्षाबंधन त्योहार को सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में एक्ट्रेस हिमाचल प्रदेश वाली पहाड़ी ऊनी टोपी पहने हुए अपने भाई संग दिख रही हैं।
View this post on Instagram
प्रीति जिंटा ने लिखा प्यारा संदेश
अभिनेत्री ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘भाईयों के साथ जिंदगी बहुत मजेदार होती है। रक्षाबंधन की बधाई, ढेर सारा प्यार।’
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट के सामने आते ही नेटिजंस इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि हिमाचल टोपी काफी शानदार लग रही है। दूसरे यूजर ने कहा कि रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रीति दीदी। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि दुनिया का सबसे प्यारी एक्ट्रेस। इसके अलावा अन्य यूजर्स उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Abir Gulaal: 'अबीर गुलाल' की रिलीज डेट आई सामने! अपनाई 'सरदार जी 3' वाली रणनीति
प्रीति जिंटा का वर्कफ्रंट
प्रीति जिंटा की बात करें तो उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं। आखिरी बार उन्हें साल 2018 में रिलीज हुई सनी देओल अभिनीत 'भैयाजी सुपरहिट' में देखा गया था। वहीं उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो वह राजकुमार संतोषी निर्देशित ‘लाहौर 1947’ से बॉलीवुड में फिर से वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी नजर आएंगे।