Preity Zinta: अपनी टीम PBKS की हार पर दुखी नजर आईं प्रीति जिंटा, फिर भी श्रेयस अय्यर की पीठ थपथपाई
विराट कोहली की टीम RCB आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। वहीं प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स अपनी हार से दुखी है। इस हार से प्रीति भी मायूस हैं। फिर भी वह अपनी टीम के कप्तान का हौसला बढ़ाती दिखीं।
विस्तार
मंगलवार को आईपीएल का फाइनल मैच PBKS यानी पंजाब किंग्स और RCB यानी रॉयल चैलेंजर्स के बीच हुआ। इसमें प्रीति की टीम PBKS हार गई। इस हार से दुखी प्रीति के रिएक्शन सोशल मीडिया पर नजर आए। मायूस होने के बावजूद वह अपनी टीम को, कैप्टन श्रेयस अय्यर को सपोर्ट करती नजर आईं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। जिसमें एक तरफ विराट कोहली जीत का जश्न मना रहे हैं।वहीं श्रेयस अय्यर मायूस खड़े हैं। तभी प्रीति जिंटा आती हैं और उनकी पीठ थपथपाती हैं। इसके बाद बाकी टीम मेंबर्स से बात करती हैं।
प्रीति के फैंस नजर आए मायूस
कई फैंस से प्रीति जिंटा को यूं दुखी नहीं देखा जा रहा है। एक फैन लिखता है, ‘आप बधाई की पात्र है, आपके पास भी ट्रॉफी आएगी।’ वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा, ‘ सबको सबकुछ नहीं मिलता।’ एक यूजर लिखता है, ‘विराट और आरसीबी समर्थकों से माफी मांगता हूं। दिन के पिघलते हुए हिस्से को ध्यान में रखते हुए, मैं अपना सपोर्ट प्रीति जिंटा को देने की घोषणा करता हूं।’
कोई बात नहीं बधाई की पात्र हैं आप ट्रॉफी आपकी भी आयेगी #iplfinal2025 !#pritizinta !#RCBvsPBKS !#ViratKohli pic.twitter.com/Diud2TFo33
— Amit Mourya (@amitmaurya69K) June 3, 2025
विराट और RCB के समर्थकों से माफी सहित... दिल के पिघलते हुए हिस्से को ध्यान में रखते हुए... मैं अपना समर्थन प्रीति जी को देने की घोषणा करता हूं..!
— jay kr Gupta 🇮🇳 (@JayKuma05794394) June 3, 2025
😁❤️#ChrisGayle #rcb #PBKS #PBKSvsRCB #ipl2025 #IPLfinal #pritizinta pic.twitter.com/KnyfCM8D5p
आईपीएल से हटकर प्रीति जिंटा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह अब भी फिल्मों में नजर आती हैं। साल 2018 में फिल्म ‘भैया जी सुपरहिट’ में नजर आईं। इस साल ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में सनी देओल भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। सनी देओल के साथ वह पहले भी कई फिल्में कर चुकी हैं।