{"_id":"5788ae304f1c1b067b13dc47","slug":"preeti-sharma-menon-files-fir-against-singer-abhijeet","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायक अभिजीत को बदतमीजी पड़ी भारी, पुलिस ने केस किया दर्ज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
गायक अभिजीत को बदतमीजी पड़ी भारी, पुलिस ने केस किया दर्ज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 15 Jul 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
गायक अभिजीत को बदतमीजी पड़ी भारी
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक अभिजीत को आम आदमी पार्टी की नेता से बदतमीजी करना भारी पड़ गया है। आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने अभिजीज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कुछ दिनों पहले ही अभिजीत ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर महिला पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इस पर आप नेता प्रीति समेत दूसरी महिलाओं ने अभिजीत के गलत रवैये का विरोध किया तो उन्होंने उनके साथ भी इसी तरह से बात की।
प्रीति ने जब अभिजीत की बदतमीजी को लेकर पुलिस कमिश्नर को ट्वीट किया तो उन्होंने उनके साथ गाली-गलौच की। अभिजीत के खिलाफ आईपीसी की धारा 500, 509 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आपको बताते चले कि स्वाति चतुर्वेदी भी अभिजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी हैं। गायक अभिजीत ने चेन्नई में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती की हत्या को लव जिहाद का मामला बताया था।
विज्ञापन
उन्होंने गलत तरीके से यह बताने की कोशिश की थी कि उस पर किसी दूसरे समुदाय के लड़के ने हमला किया। इसके बाद स्वाति समेत कई लोगों ने ट्विटर पर इसका विरोध किया था, जिसके बाद अभिजीत ने पत्रकार को ना सिर्फ बेशर्म बुढ़िया कहा बल्कि उनके लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था।