फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prashant Neel compared violent scenes of Salaar with the Ukraine Gaza war said there is a morality in it

Salaar: प्रशांत नील ने यूक्रेन-गाजा के युद्ध से की सालार के हिंसक दृश्यों की तुलना, बोले- इसमें एक नैतिकता है

Tue, 19 Dec 2023 01:05 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 19 Dec 2023 01:05 PM IST
सार

फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। क्रिसमस से पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिलीज से पहले ही फिल्म के हिंसक दृश्यों पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब निर्देशक ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Prashant Neel compared violent scenes of Salaar with the Ukraine Gaza war said there is a morality in it
सालार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 निर्देशक प्रशांत नील अपनी आगामी फिल्म 'सालार' को लेकर लगातार सुर्खियों बटोर रहे हैं। दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। क्रिसमस से पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिलीज से पहले ही फिल्म के हिंसक दृश्यों पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अब निर्देशक ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन


फिल्म में हिंसा के महिमामंडन को लेकर छिड़ी बहस
1 दिसंबर को प्रभास की फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से, फिल्म में ऑन-स्क्रीन हिंसा के महिमामंडन को लेकर बहस छिड़ गई है। कई लोग इस फिल्म को प्रशांत नील की पिछली फिल्म केजीएफ के साथ भी जोड़ कर देख रहे हैं। अब प्रशांत नील ने इसपर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सालार के हिंसक दृश्यों की तुलना यूक्रेन-गाजा के युद्ध से की है।
विज्ञापन


Shweta Bachchan: अभिषेक-ऐश्वर्या में भाई को बेहतर कलाकार मानतीं हैं श्वेता, भाभी की इस बात से करती हैं नफरत
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे दृश्यों को देते हैं कम महत्व
प्रशांत नील ने अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्म के हिंसक दृश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी फिल्मों में ऐसे दृश्यों को कम महत्व दे रहे हैं। आगे नील से पूछा कि क्या उन्हें विश्वास है कि लोग फिल्मों में नकारात्मक चित्रण से प्रभावित होकर यह सब कर सकते हैं। नील ने कहा, ''अगर लोग सिनेमा से प्रभावित होते, तो मुझे लगता है कि आपने किसी भी अन्य चीज की तुलना में आज एक अरब से अधिक नायकों को देखा होता।"

Ayesha Omar: 'हर वक्त सताता है किडनैपिंग-रेप का डर', पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा पर आयशा उमर का बड़ा सवाल



यूक्रेन-गाजा के युद्ध से की फिल्म की तुलना
नील ने आगे कहा, 'आज दुनिया भर में क्या हो रहा है। यह सब वास्तविक है। हमें लगता है कि सिनेमा अतिशयोक्ति है, लेकिन अगर आप देखें कि यूक्रेन और गाजा पट्टी में क्या हो रहा है, तो आप जानते हैं कि हम शायद अपनी फिल्मों में इसे कम दिखा रहे हैं। हकीकत सामने है। हम यह कहने के लिए हिंसा का उपयोग नहीं कर रहे हैं कि यह अच्छा है। हम हमेशा एक नायक को बुरे लोगों को नीचे लाने के लिए हिंसा का उपयोग करते हुए दिखाते हैं। इसमें एक नैतिकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed