{"_id":"68850a1d96a676ff270132e1","slug":"popular-youtuber-gaurav-taneja-flying-beast-not-entering-bigg-boss-19-tells-reason-2025-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 19: सलमान के शो 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनेंगे गौरव तनेजा? पॉपुलर यूट्यूबर ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss 19: सलमान के शो 'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनेंगे गौरव तनेजा? पॉपुलर यूट्यूबर ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
Sat, 26 Jul 2025 10:34 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sat, 26 Jul 2025 10:34 PM IST
सार
Popular Youtuber Gaurav Taneja on Bigg Boss 19: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 के लिए पिछले काफी समय से यूट्यूबर गौरव तनेजा का नाम सामने आ रहा था, अब 'फ्लाइंग बीस्ट' के नाम से मशहूर गौरव ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
गौरव तनेजा
- फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' का पहला लुक हाल ही में सामने आया है। जैसे ही शो का नया लोगो रिलीज हुआ, सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया। इस सीजन कौन से कंटेस्टेंट्स शो का हिस्सा बनेंगे, इसे लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गईं। इन्हीं अटकलों में एक नाम तेजी से उभरकर सामने आया- गौरव तनेजा उर्फ 'फ्लाइंग बीस्ट' का। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या इस बार ये फिटनेस एक्सपर्ट और पॉपुलर व्लॉगर बिग बॉस के घर में कदम रखने जा रहे हैं। अब खुद गौरव ने इस पर अपना रुख साफ कर दिया है।
'बिग बॉस 19' का हिस्सा बनने पर दिया रिएक्शन
गौरव ने खुद ही एक वीडियो में बेबाकी से बिग बॉस में अपनी एंट्री की अफवाहों पर बात की। उन्होंने कहा, 'लोग लगातार पूछ रहे हैं कि क्या मैं बिग बॉस 19 में जा रहा हूं... तो हां, जा रहा हूं... नहीं नहीं, मजाक कर रहा हूं, कहीं नहीं जा रहा!' उनके इस जवाब ने साफ कर दिया है कि फिलहाल वो शो का हिस्सा नहीं बन रहे हैं।
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Bharti Singh: दूसरी बार मां बनने जा रहीं भारती सिंह? कॉमेडियन ने दिया जवाब; बोलीं- हम दोनों प्लान...
'पहले भी मिले ऑफर, लेकिन...'
इसके अलावा गौरव ने बताया कि उन्हें पहले भी बिग बॉस में आने के ऑफर मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई बार बात हुई, एंडेमॉल के साथ मीटिंग्स भी हुईं, लेकिन वो अपने शेड्यूल के कारण शो में नहीं जा सके। उन्होंने कहा, 'मेरा डेली रूटीन बहुत जरूरी है और बिग बॉस के घर में रहकर मैं वो नहीं निभा पाऊंगा। इसलिए मैं शो को मना कर दूता हूं।'
'सोशल मीडिया की दुनिया में संयम जरूरी'
इसी वीडियो में गौरव तनेजा ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ भी पक्के तौर पर नहीं करना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 'अगर कोई कहे कि मैं कभी बिग बॉस नहीं करूंगा और फिर भविष्य में जरूरत पड़ने पर शो में चला जाऊं, तो लोग उसी पुराने बयान को लेकर ट्रोल करने लगते हैं। इसीलिए आज की दुनिया में संयम से ही हर बात कहनी चाहिए।'
क्यों नहीं करना चाहते शो?
गौरव ने इसी के साथ ही ये भी बताया कि 'बिग बॉस की जिंदगी 24x7 कैमरों के बीच होती है, जहां आपकी निजता लगभग खत्म हो जाती है।' गौरव का कहना है कि उनका फिटनेस रूटीन, काम का समय, और फैमिली लाइफ इतनी टाइट शेड्यूल में बंधी है कि उसे बिग बॉस के घर में कायम रखना संभव नहीं। इसके अलावा, वो किसी विवादित माहौल से भी बचना चाहते हैं, क्योंकि उनकी सोशल मीडिया पर साफ-सुथरी छवि बनी हुई है।

View this post on Instagram