Viral Video: पूजा हेगड़े ने की थी भविष्यवाणी, विजय बनेंगे सीएम; वीडियो शेयर कर दिया सबूत
Pooja Hedge Prediction On Tamil Nadu Election: अभिनेत्री पूजा हेगड़े को जल्द ही फिल्म 'जन नायकन' में थलापति विजय के साथ देखा जाएगा। फिलहाल वे अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। जानिए क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते दिन 04 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणाम आए। थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने जीत का परचम लहराया है। एक्टर की पार्टी ने 234 सीटों में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है। इस बीच एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही, यह दावा किया है कि उन्होंने परिणामों को लेकर पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। इसका सबूत भी पेश किया है।
पूजा ने कर दिया था जीत का एलान?
पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम पर आज मंगलवार को एक पोस्ट शेयर किया है। यह दरअसल, फिल्म 'जन नायकन' के सेट का वीडियो है। इसमें पूजा तमिलनाडु चुनावों के परिणाम पर भविष्यवाणी करती दिख रही हैं। पुराने वीडियो में पूजा एक व्हाइटबोर्ड की तरफ इशारा करती हैं, जिस पर लिखा है, 'चुनाव कौन जीतेगा?' बोर्ड पर लिखे इन शब्दों को दिखाने के बाद वे थलापति विजय की तरफ इशारा करके मुस्कुराती हैं। यह देख विजय शरमाते हुए अपना चेहरा छिपाने लगते हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
पूजा बोलीं- 'मैंने पहले ही अंदाजा लगा लिया था'
यह वीडियो शेयर करते हुए पूजा हेगड़े ने कैप्शन लिखा है, 'लगता है, ऐसा होने से पहले ही मैंने इसका अंदाजा लगा लिया था? सपनों को हकीकत में बदलने का नाम, विजय सर'। पूजा के इस वीडियो पर नेटिजंस के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'आपका अंदाजा बिल्कुल सटी बैठा'। वहीं, कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'तमिलनाडु के सीएम के साथ पूजा हेगड़े'।
कब रिलीज होगी 'जन नायकन'?
बता दें कि बीते दिन भी पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर कर विजय थलापति को जीत की बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, 'हे भगवान! बहुत-बहुत बधाई विजय सर। यह थलपति कचेरी तो बस और भी बड़ी होती जा रही है। अब तो बस आगे ही बढ़ना है, ऊपर ही जाना है। यह तो पार्टी का टाइम है। चलो, शुरू करते हैं'। बात करें फिल्म 'जन नायकन' की तो यह फिल्म 08 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।