Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Police said actor Darshan Thoogudeep took 40 lakh from his friend for escaping from Renukaswamy murder case

Renukaswamy murder case: कर्नाटक पुलिस का खुलासा, दर्शन ने सबूत मिटाने के लिए दोस्त से लिए थे 40 लाख रुपये

Fri, 21 Jun 2024 02:56 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 21 Jun 2024 02:56 PM IST
सार

बहुचर्चित रेणुकास्वामी हत्याकांड में आरोपी कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन थुगुदीपा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस के मुताबिक दर्शन ने कानूनी कार्रवाई से बचने और सबूतों को नष्ट करने के लिए एक दोस्त से 40 लाख रुपये लिए थे। 

विज्ञापन
Police said actor Darshan Thoogudeep took 40 lakh from his friend for escaping from Renukaswamy murder case
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बहुचर्चित रेणुकास्वामी हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। मामले की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन थुगुदीपा ने कथित हत्या के बाद कई लोगों से संपर्क किया था। इसके अलावा मामले में संलिप्त एक और आरोपी ने कबूल किया है कि मृतक को बिजली का झटका दिया गया था। पुलिस के मुताबिक, दर्शन ने अपने खिलाफ कानूनी कार्रवाई से बचने और सबूतों को नष्ट करने के मकसद से एक दोस्त से 40 लाख रुपये लिए थे। दर्शन ने अपने दोस्त मोहन राज से 40 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने दर्शन के घर से 37.4 लाख रुपये और 3 लाख रुपये बरामद किए हैं, जो उसने अपनी पत्नी को दिए थे।

विज्ञापन

आखिर दोबारा रिलीज क्यों हुईं आयुष्मान की ये दो फिल्में
विज्ञापन

चारों आरोपी 22 जून तक पुलिस की हिरासत में
पुलिस ने गुरुवार को अदालत के समक्ष दर्शन और तीन अन्य की पुलिस हिरासत और उनके दोस्त पवित्रा गौड़ा और बाकी आरोपियों के लिए न्यायिक हिरासत की मांग की। इस हत्याकांड में दर्शन और गौड़ा सहित 17 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता के फैन रेणुकास्वामी ने गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजा था, जिसकी वजह से दर्शन ने गुस्से में आकर कथित तौर पर हत्या कर दी। उसका शव 9 जून को एक नाले के पास मिला था। पुलिस के तरफ से अदालत को बताया गया है कि अभिनेता और अन्य आरोपी, जिनमें धनराज डी, विनय वी और प्रदोष शामिल हैं, इन्होंने जांच में सहयोग नहीं किया और तथ्यों को छिपाने की कोशिश की है। अदालत के द्वारा इन चारों की पुलिस हिरासत और दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। अब ये चारों 22 जून तक पुलिस की हिरासत में रहेंगे, जबकि बाकी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3: कौन हैं चॉल से लेकर ‘गली बॉय’ तक का सफर तय करने वाले रैपर नैजी? बिग बॉस के बने प्रतिभागी
इलेक्ट्रिक शॉक टॉर्च का किया गया उपयोग
जांच में पवित्र गौड़ा को आरोपी नंबर एक बनाया गया है, जिसमें कहा गया है कि उसने अन्य आरोपियों को उकसाया, साजिश रची और अपराध में भाग लिया। इसके अलावा पुलिस द्वारा कहा गया है कि उनके पास मौजूद सबूतों के आधार पर पता चला है कि अभिनेता दर्शन भी अपराध में शामिल हैं। जांच के दौरान, धनराज (आरोपी नंबर 9) ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि उसने रेणुकास्वामी पर हमला किया और मृतक को बिजली के झटके देने के लिए 'इलेक्ट्रिक शॉक टॉर्च' का इस्तेमाल किया। पुलिस ने डिवाइस को जब्त कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास यह डिवाइस कहां से आया इस पर पूछताछ की जानी है। 
Hamare Baarah Review: सनसनी की सोच में डूबा सामयिक सोशल ड्रामा, जिनके लिए बनी उन्हीं के खिलाफ हो गई फिल्म
मृतक की सोने की अंगूठी और चेन भी बरामद
पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रदोष ने सबूतों को नष्ट करने में मुख्य भूमिका निभाई है और वह जांच में सहयोग भी नहीं कर रहा है। इस पर आगे जांच और पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा प्रदोष पर आरोप है कि उसने मृतक के साथ एक और आरोपी राघवेंद्र का फोन भी नाले में फेंक दिया था, जिसे अब तक बरामद नहीं किया जा सका है। इसके साथ ही पुलिस ने राघवेंद्र के आवास से 4.40 लाख रुपये और मृतक की सोने की अंगूठी तथा चेन को भी बरामद किया है। मृतक की मां ने सोने की अंगूठी और चेन की पहचान की है। पुलिस के सूत्रों के अनुसार, चित्रदुर्ग में दर्शन के फैन क्लब का हिस्सा रहे मृतक रेणुकास्वामी को शेड मे ला कर कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। अधिकारी के मुताबिक घटनास्थल से लाठी, लकड़ी के टुकड़े, पानी की बोतल, खून के धब्बे, सीसीटीवी फुटेज वाली डीवीआर जैसी चीजें बरामद हुई हैं।
Kakuda: शादी की खबरों के बीच सोनाक्षी की आगामी फिल्म की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन देगी दस्तक
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed