फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kakuda: Sonakshi Sinha Riteish Deshmukh and Saqib Saleem starring film to release on 12th July on ZEE5

Kakuda: शादी की खबरों के बीच सोनाक्षी की आगामी फिल्म की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन देगी दस्तक

Fri, 21 Jun 2024 01:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 21 Jun 2024 01:19 PM IST
सार

सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख की आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘काकुड़ा’ की रिलीज डेट बीते दो साल से अटकी हुई थी। अब जाकर इसे ओटीटी का सहारा मिला है। फिल्म की रिलीज डेट आ गई है।

विज्ञापन
Kakuda: Sonakshi Sinha Riteish Deshmukh and Saqib Saleem starring film to release on 12th July on ZEE5
Kakuda - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। रविवार 23 जून को अभिनेत्री जहीर इकबाल के साथ शादी रचाएंगी। इस बीच उनकी आगामी फिल्म ‘काकुड़ा’ को लेकर अपडेट आई है। इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। फिल्म 12 जुलाई को जी5 पर रिलीज होने जा रही है। सोनाक्षी के अलावा फिल्म में रितेश देशमुख, साकिब सलीम और आसिफ खान हैं।

विज्ञापन

International Yoga Day: बॉलीवुड पर छाया योग का जादू, शिल्पा से लेकर कंगना तक योगा के फायदे गिनवाती आईं नजर
विज्ञापन


दो साल से अटकी हुई थी रिलीज
'काकुड़ा' का निर्देशन फिल्म ‘मुंजा’ के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने ही किया है। और 'काकुड़ा' भी हॉरर फिल्म है। इस फिल्म की रिलीज डेट दो साल से अटकी पड़ी थी और अब आखिर ओटीटी पर फिल्म आ रही है। फिल्म ‘काकुड़ा’ के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Farhan Akhtar: शाहरुख खान के साथ फिर हाथ मिलाएंगे फरहान अख्तर, बोले- कुछ ऐसा विषय ढूंढ लेंगे

निर्माता सिनेमाघरों में रिलीज की नहीं जुटा सके हिम्मत!
मराठी फिल्मों ‘नरबाची बाड़ी’, ‘क्लासमेट्स’ और ‘फास्टर फेणे’ से मशहूर हुए निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘थोड़ी थोड़ी सी मनमानियां’ साल 2017 में बनाई थी। इन दिनों उनकी फिल्म 'मुंजा' दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। अब उनकी फिल्म 'काकुड़ा' आ रही है। हालांकि, इस फिल्म को थिएटर में रिलीज नहीं मिल सकी है, ऐसे में ओटीटी का सहारा बचता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ZEE5 (@zee5)



मथुरा के इस गांव की है कहानी
फिल्म ‘काकुडा’ की कहानी उत्तर प्रदेश में मथुरा के रतोडी गांव की कहानी बताई जा रही है। फिल्म में दिखाया गया है कि इस गांव में हर घर में एक ही जैसी बनावट के दो दरवाजे हैं। एक दरवाजा सामान्य और दूसरा उससे छोटा। ये छोटा दरवाजा हर मंगलवार को शाम ठीक सवा सात बजे खोलना ही होता है। ऐसा न होने पर काकुडा का प्रकोप गृहस्वामी को झेलना होता है। फिल्म की कहानी की पृष्ठभूमि भले उत्तर प्रदेश की दिखाई गई हो लेकिन इसकी पूरी की पूरी शूटिंग गुजरात में ही हुई है।
Bigg Boss OTT 3: वड़ा पाव गर्ल से लेकर शिवानी कुमारी तक..., बिग बॉस ओटीटी 3 की रौनक बढ़ाएंगे ये सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed