{"_id":"66698ff34ae3fbc42e02e64d","slug":"police-record-salman-khan-statement-in-connection-with-firing-outside-the-actor-house-in-mumbai-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salman House Firing Case: गोलीबारी मामले में सलमान खान के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman House Firing Case: गोलीबारी मामले में सलमान खान के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी
Wed, 12 Jun 2024 05:40 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:40 PM IST
सार
इस साल अप्रैल के महीने में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई। इस केस में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस जांच में जुटी है। अब नई जानकारी ये है कि मामले में अभिनेता के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर अप्रैल के महीने में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस जांच में जुटी है। अब इस केस में अभिनेता के बयान दर्ज किए गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी केस में अभिनेता के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
दर्ज किए गए सलमान के बयान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर अप्रैल के महीने में हुई गोलीबारी मामले में पुलिस जांच में जुटी है। अब इस केस में अभिनेता के बयान दर्ज किए गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी केस में अभिनेता के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
Bigg Boss: बिग बॉस की बदौलत मिलता है दौलत, शोहरत और करियर के मौके, फिर क्यों इन सितारों ने ठुकराया शो का ऑफर?
विज्ञापन
अभिनेता के घर पहुंचे क्राइम ब्रांच अधिकारी
एक अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस ने आज बुधवार को गोलीबारी मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बयान दर्ज किए हैं। गोलीबारी की घटना सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल को घटी थी। अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच के अधिकारी अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास, गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे।
Darshan Thoogudeepa: दर्शन और पवित्रा को लेकर अपराध स्थल पहुंची पुलिस, मौका मुआयना से अहम सुराग की उम्मीद
14 अप्रैल को हुई थी गोलीबारी की घटना
सलमान के घर के बाहर 14 अप्रैल को दो मोटरसाइकिल सवार शख्सों ने कई राउंट की फायरिंग की थी। इस केस में गोलीबारी के आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दावा किया था कि इस घटना के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था। इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से अनुज थापन नाम के एक आरोपी ने 1 मई को पुलिस लॉकअप में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
अरबाज खान के बयान भी हुए दर्ज
सलमान खान के अलावा इस केस में उनके भाई अरबाज खान के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पूछताछ में क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने सलमान खान और अरबाज खान से करीब 150 सवाल पूछे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक सलमान खान ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और महसूस किया है कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने दोषियों को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।
Anushka Sharma: भारत-PAK मैच के दौरान गुस्से में दिखीं अनुष्का, यूजर ने कहा- वीवीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिल रहा
देर रात लौटे थे सलमान
अपने बयान में सलमान खान ने पुलिस से कहा कि घटना वाले दिन वह घर पर थे। उस रात वे घर देर रात लौटे थे। अधिकारी ने बयान का हवाला देते हुए बताया कि एक्टर के फ्लैट की बालकनी में गोली लगने की आवाज सुनकर उनकी नींद टूटी। उस वक्त अरबाज खान अपने जुहू वाले घर में थे। लेकिन, उनके बयान भी दर्ज हुए हैं। वे लॉरेन्स बिश्नोई से सलमान खान को लगातार मिली पिछली धमकियों से रूबरू रहे हैं। पुलिस ने दावा किया है कि मामले के पीछे बिश्नोई गैंग है।
Kill Trailer: गजब विस्फोटक प्यार की कहानी है 'किल', रिलीज हुआ ट्रेलर, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक