फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Police Begin Process To Cancel KRKs Pistol Licence after Oshiwara Firing Case

क्या रद्द होगा कमाल आर खान के हथियार का लाइसेंस? फायरिंग मामले में सामने आई अपडेट

Wed, 28 Jan 2026 08:45 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 28 Jan 2026 08:45 AM IST
सार

Kamaal R Khan: अभिनेता कमाल आर खान के फायरिंग मामले में नया अपडेट आया है। खबरों के मुताबिक उनके हथियार के लाइसेंस रद्द करने का प्रोसेस शुरू कर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Police Begin Process To Cancel KRKs Pistol Licence after Oshiwara Firing Case
कमाल आर खान - फोटो : सोशल मीडिया, यूट्यूब

विस्तार

एक्टर कमाल राशिद खान की इन दिनों मुश्किलें बढ़ गई हैं। अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मंगलवार को एक्टर कमाल राशिद खान को ओशिवारा फायरिंग केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने गोली चलाने की बात कबूल कर ली है। इस मामले में नया अपडेट यह है कि पुलिस ने कमाल के हथियार का लाइसेंस रद्द करने का प्रोसेस शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हथियार के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्सोवा पुलिस ने कमाल राशिद खान के हथियार 7.76 एमएम जर्मन-मेड माउजर का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे जुड़े दस्तावेज पुलिस कमिश्नर ऑफिस भेज दिए गए हैं। इस बीच कमाल आर खान की वकील सना खान ने जमानत के लिए अर्जी दी है। इस पर आज सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Police Begin Process To Cancel KRKs Pistol Licence after Oshiwara Firing Case
कमाल आर खान - फोटो : X
एक कारतूस बरामद हुआ
जांच अधिकारी ने अदालत को बताया था कि कमाल ने कथित तौर पर दो राउंड फायर किए थे। हालांकि सिर्फ एक खाली कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि लाइसेंसी पिस्टल में सात गोलियां आ सकती हैं और बाकी गोलियों का पता अभी नहीं चला है। एक अधिकारी ने बताया कि खान ने पुलिस को बताया कि वह जमानत मिलने के बाद बाकी गोलियां सौंप देंगे।

चेहरा ढककर कोर्ट में हुई पेशी; 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे KRK, बोले- ‘इंडस्ट्री के लोग टारगेट कर रहे’
विज्ञापन

कमाल के यहां से चली थी गोली
पुलिस के मुताबिक, 18 जनवरी को खान के बंगले से करीब 300 मीटर दूर नालंदा बिल्डिंग में स्क्रीनराइटर नीरज मिश्रा और मॉडल प्रतीक बैद के फ्लैट में एक अलमारी और दीवार में दो गोलियां फंसी हुई मिलीं। ऑफिसर ने बताया कि जांचकर्ताओं ने गोली के रास्ते और आवाज के पैटर्न का पता लगाया तो पता चला कि कथित तौर पर फायरिंग कमाल के यहां से हुई। इसके बाद कमाल आर खान को हिरासत में लिया गया। बीते कल उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed