{"_id":"66e91b38cb1b6900320d8e41","slug":"pm-narendra-modi-birthday-emergency-actress-kangana-ranaut-drop-wish-with-caption-greatest-leader-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने पीएम मोदी को बताया 'ग्रेटेस्ट लीडर', खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने पीएम मोदी को बताया 'ग्रेटेस्ट लीडर', खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
Tue, 17 Sep 2024 11:32 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:32 AM IST
सार
अभिनेत्री और राजनेता ने लिखा, "ग्रेटेस्ट लीडर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।" 'गैंगस्टर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कंगना ने अब तक एक लंबा सफर तय किया है। अब वह न केवल एक निर्माता और निर्देशक हैं, बल्कि एक राजनीतिज्ञ भी हैं।
विज्ञापन
कंगना रनौत और पीएम मोदी
- फोटो : इंस्टाग्राम @kanganaranaut
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे आज 74 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर सरकार और राज्यों के दिग्गज नेताओं समेत विपक्षी दलों के नेता और कई बॉलीवुड हस्तियां बधाई दे रहे हैं अब हाल ही में, कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
कंगना ने दी पीएम को जन्मदिन की बधाई
अभिनेत्री और राजनेता ने लिखा, "ग्रेटेस्ट लीडर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।" 'गैंगस्टर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कंगना ने अब तक एक लंबा सफर तय किया है। अब वह न केवल एक निर्माता और निर्देशक हैं, बल्कि एक राजनीतिज्ञ भी हैं। बता दें कि कंगना इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज को लेकर काफी संघर्षों से जूझ रही हैं। हालांकि, सेंसर बोर्ड से उन्हें अभी तक हरी झंडी नहीं मिली है।
फिल्म पर लगा था यह आरोप
फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर आरोप लगाया गया कि फिल्म के ट्रेलर में गलत ऐतिहासिक तथ्य दिखाए गए हैं, जो न केवल सिख समुदाय को गलत तरीके से पेश करते हैं बल्कि नफरत और सामाजिक कलह को भी बढ़ावा देते हैं।" हालांकि, अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने फिल्म में सही तथ्यों को ही दिखाया है और फिल्म से जुड़े हर विवादों के जवाब देने के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन
टीम को हुआ वित्तीय नुकसान
बता दें कि 'इमरजेंसी' की रिलीज को शुरुआत में 6 सितंबर, 2024 के लिए निर्धारित किया गया था। हालांकि, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के साथ मुद्दों के कारण फिल्म को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया। निर्माताओं को कुछ सीन्स को हटाने का निर्देश दिया गया था और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग के साथ-साथ कई एफआईआर भी दर्ज की गईं। कंगना ने अब चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि देरी के कारण उन्हें और इसमें शामिल टीम को वित्तीय नुकसान हुआ है और वह इस स्थिति से शर्मिंदा महसूस करती हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन