फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   PM Modi Pays tribute to Bhupen Hazarika on his birth anniversary

Bhupen Hazarika: शुरू हुआ भूपेन हजारिका का जन्म शताब्दी समारोह, पीएम मोदी और सीएम हिमंता ने किया याद

Mon, 08 Sep 2025 10:28 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 08 Sep 2025 10:28 AM IST
सार

PM Modi On Bhupen Hazarika: गीतकार-गायक भूपेन हजारिका की आज जयंती है। वह 8 सितंबर 1926 को असम में पैदा हुए। उन्होंने पहले असमिया भाषा में गाने गाए, इसके बाद हिंदी में कई बेहतरीन गाने गाए।

विज्ञापन
PM Modi Pays tribute to Bhupen Hazarika on his birth anniversary
पीएम मोदी, भूपेन हजारिका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गीतकार-गायक भूपेन हजारिका की आज जयंती है। वह 8 सितंबर 1926 को असम में पैदा हुए। उन्होंने पहले असमिया भाषा में गाने गाए, इसके बाद हिंदी में कई बेहतरीन गाने गाए। उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया है और श्रद्धांजलि दी है। असम में उनकी जयंती के मौके पर एक बड़ा आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

शुरू हुआ जन्म शताब्दी समारोह
भूपेन हजारिका का साल भर चलने वाला जन्म शताब्दी समारोह सोमवार से शुरू हो गया। असम सरकार और विभिन्न अन्य संगठन इस महान गायक को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। रविवार को बोबीता शर्मा द्वारा निर्देशित 65 मिनट लंबी डॉक्यूमेंट्री 'भूपेन दा अनकट' रिलीज की गई। इसमें भूपेन हजारिका के जीवन के बारे में दिखाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 हजार लोगों ने पढ़ी कविता
रविवार को सुबह 'असोम अबृति अरु संस्कृति परिषद' की तरफ से भूपेन हजारिका के लिए एक पहल की गई। इसके तहत 'मृत्यु जिनार गान, एटा गान सेस होल' कविता का पाठ करने के लिए सुबह 11.31 बजे पूरे राज्य में लगभग 50,000 लोग एकत्र हुए। तेजपुर, जहां हजारिका ने काफी समय बिताया था, में 300 से ज्यादा लोग एक साथ कविता पाठ करने के लिए जमा हुए। राज्य के 32 जिलों में भी ऐसा ही एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की तारीफ
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हजारिका सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सरमा ने कहा 'हमारे प्रिय भूपेन दा के जन्मशती समारोह की शुरुआत में बस एक दिन बाकी है। उनका जीवन और समय अपने आप में एक मिसाल है। असम और भारत के प्रति उनका प्रेम सभी के लिए प्रेरणादायी है।'
 

पीएम मोदी ने लिखा नोट
पीएम मोदी ने लिखा 'आज 8 सितंबर है। यह दिन उन लोगों के लिए बहुत खास है जो भारतीय संस्कृति और संगीत को पसंद करते हैं। यह असम के मेरे भाई और बहनों के लिए खास है। आज डॉ. भूपेन हजारिका की जयंती है। वह भारत की सबसे असाधारण आवाजों में से एक हैं। इस वर्ष उनके जन्म शताब्दी समारोह की शुरुआत हो रही है।'
 

संगीत से कहीं आगे दिया।
पीएम मोदी ने आगे लिखा 'भूपेन दा ने हमें संगीत से कहीं अधिक दिया। वे केवल एक गायक नहीं थे, वे लोगों की धड़कन थे। कई पीढ़ियां उनके गीत सुनते हुए बड़ी हुईं। उनके गीतों में हमेशा करुणा, सामाजिक न्याय, एकता और गहरी आत्मीयता की गूंज है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed