Singham Again: 'सिंघम अगेन' की शूटिंग से जुड़ी तस्वीरें वायरल, पुलिस की वर्दी में दहाड़ते नजर आए अजय
'सिंघम अगेन' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म की शूटिंग श्रीनगर में शुरु हो चुकी है। शूटिंग की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं। ताजा तस्वीरों में अजय सिंघम अवतार में एक्शन करते नजर आ रहे हैं।
विस्तार
अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं।
#BreakingNews...
New pic of #AjayDevgn and #JackieShroff has been leaked from the sets of #SinghamAgain.विज्ञापन
In cinemas 15th November 2024#Singham3 #RohitShetty pic.twitter.com/sastVsp6iZविज्ञापन विज्ञापन— taran adarsh (@tarah_adarsh) May 19, 2024
अपराधी के अवतार में दिखे जैकी श्रॉफ
फिलहाल फिल्म की शूटिंग श्रीनगर में की जा रही है। हाल में ही बाहर आई कुछ तस्वीरों में अजय फिल्म से जुड़े एक एक्शन सीन को फिल्माते दिख रहे हैं। इस दौरान उनके साथ अभिनेता जैकी श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अजय पुलिस की वर्दी में काफी गंभीर नजर आ रहे हैं। वहीं,जैकी एक अपराधी की तरह दिख रहे हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर ले जाया जा रहा है। अजय के पीछे बडी संख्या में काले यूनिफॉर्म पहने पुलिस फोर्स नजर आ रही है। दोनों अभिनेताओं के फैंस इन तस्वीरों को लगातार शेयर कर रहे हैं।
#SinghamAgain Action scenes leaked.. Ajay devgn as Singham doing Action 🔥🔥🔥pic.twitter.com/PcVCg8MFFU
— Real Box office™ (@Real_Box_0ffice) May 19, 2024
एक्शन करते दिखे अजय देवगन
'सिंघम अगेन' की शूटिंग से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रही हैं। एक और वायरल वीडियो में अजय अपने पुलिस की वर्दी में मार-धाड़ करते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में एक एक्शन सीक्वेंस फिल्माया जा रहा है, जिसमे अजय एक अपराधी से लड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक मोटरसाइिकल वहीं उल्टी पड़ी दिखाई दे रही है। इसके साथ ही अभिनेता के पीछे लोगों की बड़ी भीड़ शूटिंग का आनंद लेती नजर आ रही है।
#SinghamAgain shooting Kashmir
— Polite Rascal (@spearl94) May 18, 2024
Ajay Devgn & Jacky Shroff 🔥 pic.twitter.com/VVtijXIiyv
गंभीर बातचीत करते दिखे सिंघम अभिनेता
एक और वायरल पोस्ट में अजय फिल्म की टीम से कुछ बातचीत करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों से लगता है कि वह एक गंभीर एक्शन दृश्य की प्लानिंग कर रहे हैं। अब तक की वायरल तस्वीरों से साफ जाहिर है कि फिल्म में एक्शन का जोरदार तड़का देखने को मिलने वाला है। अजय एक बार फिर अपने सिंघम अवतार में दर्शको के दिल और दिमाग पर छाने वाले हैं।
Gauahar Khan: गौहर खान के पति को भारी पड़ गई इंस्टाग्राम स्टोरी, लोग इस वजह से कर रहे हैं ट्रोल
Not a Fan of Deepika Padukone but it would be interesting to see how Rohit Shetty present such a character in front of Brand Like SINGHAM...hope ki ensab Cameos ka buraa impact na pade #SinghamAgain par. #AjayDevgn pic.twitter.com/OZqqoff6E8
— Ajaywood Fan (@Adian_Soul) April 17, 2024
Rakul Preet Singh: जैकी संग हनीमून ट्रिप पर हैं रकुल, पति को बताया बेस्ट फोटोग्राफर
वर्दी में नजर आईं दीपिका
कुछ दिनो पहले फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से जुड़ी शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। इसमें वह पुलिस की वर्दी में काफी गंभीर दिख रही थीं। उन्हें इस अवतार में देख कर अभिनेत्री के फैंस काफी उत्साहित हो गए थे। बता दें कि फिल्म में काफी लंबी चौड़ी स्टारकास्ट देखने को मिलने वाली है। फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज होने वाली है।
फिट रहने के लिए दिनभर क्या खाती हैं शहनाज? खुद बताया
